{"_id":"64483e0ecccc4206850d9ab9","slug":"it-is-important-to-take-risk-to-become-a-successful-entrepreneur-dr-garg-panipat-news-c-18-1-101720-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफल उद्यमी बनने के लिए रिस्क लेना जरूरी : डॉ. गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफल उद्यमी बनने के लिए रिस्क लेना जरूरी : डॉ. गर्ग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल और मेधा ग्लोबल अलायंस फॉर मास एंटरप्रेन्योरशिप गेम के संयुक्त तत्वाधान में यूथ स्केप हरियाणा के पहले चरण उद्यमी चौपाल का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि किसी भी काम को शुरू करने के लिए रिस्क लेना होता है। अगर आपके अंदर रिस्क लेने की कला नहीं है तो आप एक सफल उद्यमी नहीं बन सकते हैं। सफल उद्यमी बनने के लिए आपको वे सभी रिस्क लेने होंगे जो आपके स्टार्टअप के आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।
इस आयोजन के शुभारंभ में मेधा संस्था से चंद्रशेखर (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट यूथस्केप) ने कहा कि यूथस्केप के जरिए युवाओं को आइडिया से एंटरप्राइज निर्माण तक की यात्रा में सहयोग किया जा रहा है। इसमें युवाओं को जागरूकता ट्रेनिंग सीड फंडिंग और मेंटरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन
प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि यूथस्केप एक 10 वर्षीय प्रतियोगिता है जिसके पहले चरण में छात्राओं को उद्यमिता के बारे में जागरूक करना है। इसके लिए पूरे हरियाणा के हर एक जिले के कम से कम दो उद्यमी चौपाल का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें उस जिले का कोई भी 18 से 24 वर्ष का युवा उद्यमी बनना चाहता है, भाग ले सकता है। इस चौपाल में स्थानीय उद्यमियों को आमंत्रित किया जा रहा है जो अपने स्टार्टअप की यात्रा छात्रों के साथ साझा करेंगे और उन्हें क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
अतिथियों को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर माधवी द्वारा किया गया। इस अवसर के सफल आयोजन में विवेक एवं सद्दाफ कमल (मेधा फाउंडेशन), प्रो. निशा एवं प्रो. लीना का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. निधान सिंह, प्रो. अंशिका आदि मौजूद रहे।