{"_id":"668207d5f629d3ec8e019286","slug":"isranas-wrestler-sahil-won-gold-medal-in-amman-panipat-news-c-244-1-pnp1001-120395-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इसराना के पहलवान साहिल ने अम्मान में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इसराना के पहलवान साहिल ने अम्मान में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
इसराना। हनुमान व्यायामशाला इसराना के पहलवान साहिल जागलान ने अम्मान जॉर्डन में चल रही अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। उनके पदक जीतने पर इसराना गांव और हनुमान व्यायामशाला में खुशी की लहर है।
हनुमान व्यायामशाला से कोच सोनू भारद्वाज ने बताया कि जॉर्डन के अम्मान में एशियन कुश्ती चैंपियनशिप चल रही है। साहिल ने पहली कुश्ती में सीरिया के पहलवान को 10-0 से हराया। दूसरी कुश्ती में फिलिस्तीन के पहलवान को 10-0, तीसरी कुश्ती में जॉर्डन के पहलवान को 10- 0, सेमीफाइनल में चीन के पहलवान को 15-7 और फाइनल में कजाकिस्तान के पहलवान को 6-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। साहिल की इस उपलब्धि पर पूरे इसराना को गर्व है और गांव में खुशी का माहौल है। जिला पार्षद संदीप जागलान व ग्राम पंचायत सरपंच राजेश जागलान ने साहिल जागलान व उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं। साहिल जागलान ने बताया कि वह कुश्ती में लगातार मेहनत कर रहा है। एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में उसकी कुश्ती विश्व के कई अच्छे पहलवानों के साथ हुई। उन्होंने अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज कराई। पहले तीन मुकाबलों में एकतरफा जीत हासिल की। चीन और कजाकिस्तान के पहलवानों को आधे अंतर से हराया है। उसका लक्ष्य ओलंपिक गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक लाना है। वह इसके लिए मेहनत कर रहा है। परिजनों ने बताया कि साहिल को शुरू से ही कुश्ती का शौक था। उन्होंने उसको हनुमान व्यायामशाला में कुश्ती के लिए भेजना शुरू कर दिया। यहां उसकी प्रतिभा में लगातार निखार आता गया। पिछले दिनों कई प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन रहा था। वे साहिल का गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत करेंगे। यह परिवार ही नहीं पूरे गांव के लिए खुशी का विषय है।