फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Israna and Naultha secured the top spot in the group dance competition.

Panipat News: समूह नृत्य में इसराना और नौल्था रहे अव्वल

Tue, 21 Jul 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 21 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Israna and Naultha secured the top spot in the group dance competition.
जोंधन कलां में हुए खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए ​शिक
00संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ सोमवार को गांव जौंधन कलां स्थित जय इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में इसराना खंड के 32 सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोक संस्कृति, संगीत और अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में कक्षा पांचवीं से आठवीं और नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने लोकनत्य, रागनी और स्किट जैसी विधाओं में भाग लिया। समूह लोक नृत्य में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौल्था ने प्रथम स्थान हासिल किया। एकल नृत्य में दोनों आयु वर्गों में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल इसराना विजेता रहा।
विज्ञापन

रागनी प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय डाहर और राजकीय विद्यालय परढ़ाना ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं स्किट में कक्षा नौवीं से 12वीं वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल इसराना और पांचवीं से आठवीं वर्ग में राजकीय विद्यालय महराणा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अनिल फोगाट ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल अधिकारी एवं जीएमएसएसएस इसराना के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सैन ने की। विजेता विद्यार्थी अब जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुसुम दहिया, रामफल मान, संजीव रोहिल्ला, जोगेंद्र बेनीवाल, राजेश डबास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed