{"_id":"6a988f6fe7ef7a650006a2ae","slug":"irregularities-found-in-phc-pharmacy-orders-issued-to-suspend-the-pharmacist-panipat-news-c-18-1-knl1004-983564-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पीएचसी की फार्मेसी में मिलीं अनियमितताएं फार्मासिस्ट को निलंबित करने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पीएचसी की फार्मेसी में मिलीं अनियमितताएं फार्मासिस्ट को निलंबित करने के दिए आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बुधवार को सिवाह गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। फार्मेसी के स्टॉक में अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने फार्मासिस्ट पवन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि रणदीप आर्य भी मौजूद रहे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है, लेकिन कुछ अधिकारी इसमें बाधा बन रहे हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मरीजों और स्टाफ से बातचीत कर स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।
इसके बाद फार्मेसी के स्टॉक रजिस्टर का दवाओं से मिलान किया गया। रजिस्टर अधूरा मिला और कई अनियमितताएं सामने आईं। रजिस्टर में दर्ज कुछ दवाएं मौके पर नहीं मिलीं, जबकि कुछ की एंट्री नहीं की गई थी। फार्मासिस्ट पवन संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मंत्री ने उपायुक्त से चर्चा की, जिसके बाद उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. विजय मलिक से बात की। इसके बाद फार्मासिस्ट को निलंबित करने के आदेश दिए गए। शिक्षा मंत्री और उपायुक्त ने सिवाह गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
रिसालू में 18 करोड़ से बनेगी डेयरी शिफ्टिंग परियोजना
पानीपत। बिंझौल के बाद अब रिसालू गांव में डेयरियों की शिफ्टिंग के लिए करीब 18 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की जाएगी। सीवर में गोबर की समस्या से निजात दिलाने के लिए परियोजना का प्रारूप तैयार होगा। इसके अलावा बबैल रोड, रिसालू रोड, उझा रोड और कुटानी रोड
पर नए स्कूलों की स्थापना के
लिए भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बुधवार को नगर निगम कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने की। बैठक में मेयर कोमल सैनी, निगम आयुक्त डॉ. पंकज, इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारी और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पार्षद मौजूद रहे। ब्यूरो
ये कार्य भी होंगे
n
निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटरों के लंबित टेंडर एक माह में शुरू करने के निर्देश।
n
छोटूराम चौक पर ड्रेन निर्माण, सड़क कार्य तथा गंगा राम के पास पुलिया और टो-वॉल का प्रावधान।
n
नूरवाला में पशु अस्पताल की जमीन के रिकॉर्ड की जांच और निर्माणाधीन एसटीपी की बाउंड्री वॉल का काम तेज होगा।
n
18 पेयजल आपूर्ति कार्यों की समीक्षा; वार्ड-21 और पूजा कॉलोनी में पेयजल, सीवर व सड़क कार्य प्राथमिकता पर होंगे।
n
अनुसूचित जाति बस्तियों के विकास कार्यों की फाइलें तुरंत आगे बढ़ाने के निर्देश।
n
वार्ड-13 में जलभराव दूर करने के लिए यमुना एक्शन प्लान के काम में तेजी और तब तक अस्थायी राहत व्यवस्था।
n
आईओसीएल भूमि का सुंदरीकरण, 12 फीट फुटपाथ और मानक आकार के ऑल-वेदर स्विमिंग पूल का प्रस्ताव।
n
ग्रामीण वार्डों में सीवर लाइनों की डी-सिल्टिंग और वार्ड-2 में भूमि की पैमाइश के निर्देश।

18 पेयजल आपूर्ति कार्यों की समीक्षा