फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IOCL won the overall trophy, over 1500 flower pots captivated the audience.

Panipat News: आईओसीएल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी, 1500 से अधिक पुष्प गमलों ने मोहा मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
IOCL won the overall trophy, over 1500 flower pots captivated the audience.
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में पर्यावरण बचाओ सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित 12वें राज्य स्तरीय वसंतोत्सव-2026: पुष्प प्रदर्शनी एवं पुष्प प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रदर्शनी में आईओसीएल पानीपत ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया, जबकि एसडीवीएम सिटी रनर-अप रहा। इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम प्रकृति संरक्षण: आत्मनिर्भर-विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम रही।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में 600 से अधिक व्यक्तिगत प्रतिभागियों और 15 से अधिक संस्थानों ने अपने शौक-ए-गुल को प्रदर्शित किया। 1500 से अधिक पुष्प गमलों में 60 से ज्यादा प्रजातियां प्रदर्शित की गईं, जिनमें पेटूनिया, गुलाब, डेलिया, गुलदावदी, रेननकुलस, जिरेनियम सहित दुर्लभ प्रजातियां ऑर्किड्स, लिलियम, केसर, आइरिस और लिली विशेष आकर्षण रहीं। रंगोली, पेंटिंग, फेस पेंटिंग और सेल्फी विद फ्लावर्स जैसी प्रतियोगिताओं ने भी उत्सव को रंगारंग बनाया।
विज्ञापन


समापन समारोह में आईओसीएल रिफाइनरी के एस्टेट ऑफिसर राजीव एका, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनिता कुमार तोमर तथा सीए जितेंद्र गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया। अति-विशिष्ट मेहमानों में देशबंधू गुप्ता राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष जागलान, समाजसेवी महेश थरेजा, विजेंद्र अत्री, विकास मुटनेजा, अधिवक्ता रघुबीर सिंह और संजय तोमर ने कार्यक्रम में शिरकत करके प्रतिभागियों का हौंसला बढाया। प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, महासचिव महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा और वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रवि रघुवंशी ने मेहमानों का स्वागत पुष्प-रोपित गमले भेंट करके किया। राजीव एका ने कहा कि युवाओं को फूलों की तरह समर्पित और संवेदनशील बनना चाहिए। विनिता तोमर ने युवाओं को नशे और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से दूर रहकर जीवन को पल्लवित करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रकृति से बड़ा कोई चिकित्सक नहीं और प्रदूषण ग्रस्त क्षेत्र में ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।
प्रधान दिनेश गोयल और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पौधों से नि:स्वार्थ भाव सीखने का संदेश दिया।
प्रतिभागी मालियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रो. सचिन कुमार ने अपनी कविता पेश की।


रंगोली प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और फूल, फूलों की पंखुड़ियों, पत्तों एवं सूखे रंगों की मदद से सुंदर रंगोलियां बनाकर अपना हुनर दिखाया। रंगोली की टीमों ने महिलाओं के लिए जल्द न्याय, देश के वीर जवान, युवाओं को नशे से मुक्त करना, पर्यावरण संरक्षण और कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर मार्मिक एवं सुंदर रंगोली बनाई।


वसंतोत्सव में प्रदर्शित दुर्लभ फूलों के गुण
ऑर्किड- ऑर्किड की कुछ प्रजातियां पारंपरिक चिकित्सा में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, कमजोरी दूर करने तथा त्वचा संबंधी समस्याओं में उपयोगी मानी जाती हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं।
लिलियम- लिलियम की पंखुड़ियां शीतल और सूजनरोधी मानी जाती हैं। पारंपरिक उपचार में त्वचा की जलन, घाव और सूजन कम करने में उपयोगी। इसकी सुगंध मानसिक तनाव घटाने में सहायक।
केसर- केसर शक्तिवर्धक, एंटीऑक्सीडेंट और मनोविकारों में लाभकारी माना जाता है। यह स्मरण शक्ति बढ़ाने, अवसाद कम करने, त्वचा निखारने तथा मासिक धर्म संबंधी समस्याओं में सहायक है।
आइरिस- आइरिस की जड़ पारंपरिक चिकित्सा में कफनाशक और पाचन सुधारक मानी जाती है। इसका उपयोग गले की खराश, सर्दी तथा त्वचा विकारों में सीमित मात्रा में किया जाता है।

लिली- लिली में शीतल और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं। पारंपरिक उपचार में त्वचा संक्रमण, घाव भरने तथा शरीर को शांत करने हेतु उपयोग। इसकी सुगंध मानसिक शांति प्रदान करती है।



वसंतोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम

रंगोली प्रतियोगिता जूनियर-
प्रथम- पंकज टीम, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
द्वितीय- अनन्या टीम, एसडीवीएम सिटी।
विशेष- शिया, एसडी पीजी कॉलेज।

रंगोली प्रतियोगिता सीनियर-
प्रथम- मधु टीम, एसडी पीजी कॉलेज।
द्वितीय- हर्ष टीम, एसडी पीजी कॉलेज।

हैंड पेंटिंग जूनियर-
प्रथम- कर्मन्या, एसडीवीएम।
द्वितीय- चंदन, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल।

हैंड पेंटिंग सीनियर-
प्रथम- हर्ष, एसडी पीजी कॉलेज।
द्वितीय- मधु, एसडी पीजी कॉलेज।

फूल सज्जा-
प्रथम- महक, एसडीवीएम हुडा।
द्वितीय- हरमीत, एसडीवीएम हुडा।

फेस पेंटिंग-
प्रथम- दीक्षा, एसडीवीएम हुडा।
द्वितीय- अवनी, एसडीवीएम हुडा।

कैनवास पेंटिंग जूनियर-
प्रथम- गीता पांडेय, एमएएसडी पब्लिक स्कूल।
द्वितीय- दिव्यांशी, एसडीवीएम सिटी।
द्वितीय- चंदन, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल।


द्वितीय- प्रिंस, कृष्णा विद्या मंदिर।

कैनवास पेंटिंग सीनियर-
प्रथम- मोहित तिवारी, एसडी पीजी कॉलेज।
द्वितीय- काजल, एसडी पीजी कॉलेज।

सेल्फी विद फ्लावर्स-
छात्रा वर्ग: प्रथम- सविता रोहिला, द्वितीय- सना।
छात्र वर्ग: प्रथम- रोहित।
प्राध्यापक वर्ग: प्रथम- ममता (महिला), डॉ. मुकेश पुनियां (पुरुष)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed