फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Investigation campaign carried out at Samalkha railway station with dog squad

Panipat News: समालखा रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड साथ चला जांच अभियान

Fri, 05 Jun 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Investigation campaign carried out at Samalkha railway station with dog squad
रेलवे स्टेशन पर जांच करते टीम। संवाद - फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी समालखा। समालखा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से जीआरपी ने वीरवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ सघन जांच की।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी जसबीर सिंह की अगुवाई में मधुबन से पहुंची विशेष टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, फुटओवरब्रिज और अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की। टीम में एएसआई राजेंद्र व संदीप शामिल रहे। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड की सहायता से स्टेशन परिसर में संदिग्ध वस्तुओं व गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल की गई। अधिकारियों ने यात्रियों के सामान की भी जांच की और सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी। जीआरपी चौकी प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय-समय पर इस प्रकार के विशेष जांच अभियान चलाए जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed