फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Investigation begins into fraud in the name of getting a job in the Electricity Corporation

Panipat News: बिजली निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जांच शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into fraud in the name of getting a job in the Electricity Corporation
पानीपत। बिजली निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 लोगों से पांच करोड़ रुपये की ठगी के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को सौंपी गई है। सभी शिकायतों की एक साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुनील शर्मा ने अपने साथियों के साथ डीएसपी मुख्यालय को एक शिकायती पत्र सौंपा था। आरोप था कि बिजली निगम बस डिविजन किला में तैनात एक क्लर्क ने बिजली निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 से अधिक लोगों से पांच करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। आरोपी ने सभी से पांच से 15 लाख रुपये लिए। आरोपी ने झांसा दिया था कि उसकी मुख्यालय में बैठे एक बडे़ अधिकारी से अच्छी पहचान है। ऐसे में वह विभाग में नौकरी दिलवा देगा। ठगी के शिकार लोगों में अधिवक्ता व पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सुनील शर्मा का कहना था कि आरोपी ने 60 से अधिक लोगों से ठगी की है। जिसमें से 48 के नाम की सूची उनके पास आ है। उन्होंने सभी पीड़ितों की सूची भी डीएसपी को सौंपी थी। शनिवार को टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में अलग-अलग शिकायतों को एक साथ किया जा रहा है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के प्रभारी गुलशन ने बताया कि उनके पास शिकायतें आ गईं हैं। जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-वर्जन
बिजली निगम में तैनात क्लर्क पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप हैं। इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी।
-सतीश वत्स, डीएसपी।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed