फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Invest in silver and gold with Diwali purchases

Panipat News: दिवाली की खरीद के साथ चांदी और सोने में निवेश

Fri, 17 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 17 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Invest in silver and gold with Diwali purchases
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। सोने और चांदी के रेट लगातार बढ़ने के बाद भी इसकी मांग बढ़ रही है। लोग अब सोने और चांदी में निवेश कर रहे हैं। वह ज्वैलरी बनवाने के बजाय 24 कैरेट सोना और चांदी खरीद रहे हैं। ऐसे में होलसेल में भी चांदी की मांग बढ़ गई है। सराफा बाजार में चांदी के आइटम पर ऑर्डर के पांच दिन बाद डिलीवरी मिल रही है। सेक्टर-11 स्थित ओबरॉय ज्वेलर्स के संचालक राज ओबरॉय ने बताया कि दिवाली व धनतेरस के लिए बाजार में खरीदारी बढ़ गई है। सोने व चांदी के रेट बढ़ने के बीच खरीदारी भी तेज हुई है।
इस बार धनतेरस पर चांदी की मछली, हाथी, कछुआ, चांदी के बर्तन, मूर्ति, चांदी की हटड़ी की मांग अधिक है। वहीं दिवाली के लिए लक्ष्मी गणेश, राम दरबार, शिव परिवार, तुलसी का पौधा, कुबेर और राधा कृष्ण की मूर्ति की अधिक मांग है। ये 50 से 250 ग्राम तक हैं। कुछ लोग दो किलोग्राम तक वजन में बनवा रहे हैं। लोग चांदी के साथ सोने का सिक्का भी पसंद करते हैं। यह प्योर में होता है।
विज्ञापन


सुभाष बाजार स्थित सिल्वर प्वाइंट के संचालक राजीव सोनी ने बताया कि सोने व चांदी के रेट हर रोज बढ़ रहे हैं। इस बार दिवाली की सामान्य खरीद के साथ निवेश के लिए भी लोग आगे आ गए हैं। चांदी के साथ सोने के सिक्के की भी मांग बढ़ गई है। बाजार में चांदी के सिक्के की कमी हो गई है। होलसेल में चांदी का सिक्का ऑर्डर के पांच दिन बाद मिल पा रहा है। सामान्य लोग चांदी का रेट बढ़ने पर 100 ग्राम से 50 ग्राम पर आ गए हैं। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर सोने और चांदी की खरीदारी अधिक की जाती है। इस बार दोनों रेट लगातार बढ़ रहे हैं। पिछली दिवाली पर चांदी का रेट करीब एक लाख रुपये था। यह इस बार करीब 1.94 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। वहीं सोने का रेट 1.24 लाख रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया है। ऐसे में लोगों ने सोने और चांदी में निवेश करना शुरू कर दिया है। जनवरी से अब तक चांदी की कीमत लगभग दोगुना हो गई है। धनतेरस तक चांदनी के ढाई लाख प्रति किलोग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है। इसका बड़ा कारण कई देशों में सोने की खरीद बढ़ना भी है। कुछ लोग धनतेरस के लिए अभी से अपना सामान पसंद कर रहे हैं। वे इसकी डिलीवरी धनतेरस के दिन लेने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed