फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Interstate gang member arrested for stealing

चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Interstate gang member arrested for stealing
सीआईए-3 ने अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह के फरार चल रहे दूसरे सदस्य आरोपी परीक्षित निवासी धर्मपुरा झज्जर को दिल्ली करनाल बाईपास से गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ कि उसने अपने साथी आरोपी सोनू उर्फ शुगड निवासी फरीदपुर करनाल के साथ मिलकर दिल्ली व हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर गाड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने और चोरी की कार बरामद करने के लिए आरोपी परीक्षित को न्यायालय में पेश कर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ कि वह गाड़ियों को कम्प्यूटर की सहायता से अनलॉक कर चोरी करते थे। आरोपी सोनू उर्फ शुगड को गत मार्च में सीआईए-3 ने चोरी की एक कार सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी कार की फर्जी आरसी तैयार कर और फर्जी नंबर प्लेट लगा लिंक रास्तों से होते हुए यूपी में कार को बेचने के लिए जा रहा था। पूछताछ में आरोपी सोनू ने उक्त कार अपने साथी परीक्षित के साथ मिलकर दिल्ली के राजौरी गार्डन क्षेत्र से चोरी करने का खुलासा किया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि कार को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 13-17 में आईपीसी की धारा 279, 336, 186, 353, 379, 411, 420, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ शुगड से रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया था और वारदात में संलिप्त फरार आरोपी परीक्षित की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed