फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Integrated control system will be developed for the security of the city,

Panipat News: शहर की सुरक्षा के लिए विकसित किया जाएगा इंटीग्रेटेड कंट्रोल सिस्टम,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Integrated control system will be developed for the security of the city,
पानीपत। शहर में लगातार बढ़ रही वारदातों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अब शहर की सुरक्षा को हाईटेक करने का कदम उठाया है। पूरे शहर को एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल सिस्टम तैयार किया जाएगा। शहर की अलग-अलग लोकेशन पर 350 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। जिन्हें एक कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा। जिससे पूरे शहर पर एक ही स्थान से नजर रखी जा सके। पुलिस द्वारा प्रोजेक्ट तैयार कर नगर निगम और जिला प्रशासन को सौंपा हैं। जल्द ही डीपीआर तैयार कर प्रोजेक्ट को शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पानीपत जिले की पहचान औद्योगिक नगरी के रूप में होती है। बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर पानीपत में रहकर फैक्टरियों में काम करते हैं। जिससे शहर के क्षेत्रफल में तेजी से वृद्धि हो रही है। वहीं अपराधिक वारदातों का ग्राफ भी बढ़ा है। औद्योगिक शहर होने के बावजूद भी पानीपत में अभी तक सुरक्षा के लिए हाईटेक सिस्टम नहीं हैं। कोई भी वारदात होने पर पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के लिए अलग-अलग घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी पड़ती है। कई बार कैमरे बंद मिलते हैं। इस समस्या को देखते हुए पुलिस द्वारा शहर में अलग से इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए पूरे शहर का सर्वे कराकर करीब 350 लोकेशन चिन्हित की गई हैं। जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिनमें शहर से बाहर जाने वाले रास्ते भी शामिल हैं। इन कैमरों को एक ही स्थान पर एक कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम को भेजा गया है। जल्द ही डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
सुरक्षा के साथ साथ यातायात व्यवस्था भी संभाली जा सकेगी
कंट्रोल रूम बनने से पूरे शहर पर एक ही स्थान से नजर रखी जा सकेगी। जिससे कोई भी वारदात होने पर तुरंत ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अपराधियों की तलाश की जा सकेगी। इसके साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को संभालने में भी मदद मिलेगी। जाम की स्थिति होने पर तुरंत ही कंट्रोल रूम से पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
सीसीटीवी की मदद से खुली कुछ प्रमुख वारदात
-25 मई को पानीपत की महिला से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से महिला के घर से निकलने से लेकर कुरुक्षेत्र तक के पहुंचने की स्थिति स्पष्ट की थी। आरोपी भी महिला के साथ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।
-हाल ही में नौ साल की बच्ची का अपहरण हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से मात्र 18 घंटे में ही आरोपी की तलाश की और लुधियाना रेलवे स्टेशन से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया था।
-करीब एक माह पहले किला थाना क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची घर से लापता हो गई थी। पुलिस की पांच टीमों ने आस-पास के 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर बच्ची को सात घंटे में बरामद कर लिया था।


----वर्जन
पानीपत शहर में कंट्रोल रूप नहीं है। अपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने के लिए शहर में एक कंट्रोल रूम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसमें शहर की अलग-अलग 350 लोकेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम को भेजा गया है। जल्द ही इस पर आगे की कार्रवाई प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा।
-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed