{"_id":"64b05e3e8b51794e20078c78","slug":"insurance-company-refused-to-give-claim-now-11-lakh-will-have-to-be-given-on-the-orders-of-the-commission-panipat-news-c-244-1-sknl1015-2427-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बीमा कंपनी ने क्लेम देने से इंकार किया, आयोग के आदेश पर अब देने होंगे 11 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बीमा कंपनी ने क्लेम देने से इंकार किया, आयोग के आदेश पर अब देने होंगे 11 लाख
विज्ञापन
पानीपत। मांडी गांव के व्यक्ति की मौत के बाद बीमा कंपनी ने क्लेम देने से मना कर दिया। दिवंगत व्यक्ति की पत्नी ने उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया और इंसाफ लेने के लिए चार साल संघर्ष किया। अब जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के चेयरमैन जेआर चौहान ने बीमा कंपनी पर बीमित राशि 11 लाख रुपये चुकाने के आदेश दिए है। वहीं मानसिक प्रताड़ना देने पर बीमा कंपनी पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा मुकदमेबाजी के 5500 रुपये भी कंपनी को देने होंगे।
उपभोक्ता आयोग में लगाई याचिका में मांडी गांव की पूनम ने बताया कि उसके पति राजेंद्र सिंह ने भारती एक्सा लाइफ इंश्यारेंस कंपनी से 35285 रुपये की फीस जमा कर 11 लाख रुपये का अपना बीमा कराया था। जिसके बाद पति राजेंद्र 19 सितंबर 2019 को मौत हो गई थी। उसने बीमा कंपनी को क्लेम के लिए आवेदन किया तो उन्होंने आवेदन को खारिज कर दिया। जिसके बाद उसने उपभोक्ता आयोग में अपनी याचिका लगाई और इंसाफ की मांग की। अब आयोग के चेयरमैन जेआर चौहान ने कंपनी को 11 लाख चुकाने के आदेश दिए है। पीड़िता ने बताया कि वह आयोग के इस फैसले से खुश है।