फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Instructions for investigation against Asha worker in case of selling child

Panipat News: बच्चा बेचने के मामले में आशा वर्कर के खिलाफ जांच के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Instructions for investigation against Asha worker in case of selling child
पानीपत। अंसल सिटी स्थित निजी अस्पताल में एक प्रसूता के बच्चे को बेचने के मामले में निजी अस्पताल के डॉक्टरों की मुश्किलें बढ़ गई है। अस्पताल के डॉक्टरों ने डिलीवरी प्रिया की की थी लेकिन कागज उषा के नाम के तैयार किए गए थे। अस्पताल में कहीं भी प्रिया के कागज तैयार नहीं किए गए। डिलीवरी से पहले अल्ट्रासाउंड प्रिया का किया गया था, लेकिन अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट उषा के नाम की तैयार की गई है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने यह दिखाने का प्रयास किया था कि यहां डिलीवरी उषा की हुई है। इसके बाद प्रिया के बच्चे को दिल्ली के पटेल नगर निवासी उषा को दे दिया गया। उषा का कहना है कि प्रिया ने उसे बच्चा दिया है। प्रिया को इस अस्पताल के डिलीवरी के लिए हरिनगर की आशा वर्कर लेकर गई थी। इसके बाद समाजसेविका मोना शर्मा ने डॉक्टरों से मिलकर उषा के कागज तैयार करवाए थे। अब सिविल सर्जन ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों व आशा वर्कर की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



वधावाराम कॉलोनी निवासी प्रिया पत्नी शैलेंद्र ने बताया कि वह कपड़े के गोदाम में काम करती है। वह एक बेटे व एक बेटी की मां है। वह नौ माह की गर्भवती थी। उसको एक महिला मोना शर्मा नाम की मिली। उसने उसे कहा कि वह उसकी डिलीवरी अंसल स्थित एक निजी अस्पताल में करवा देगी। मोना शर्मा तीन अप्रैल को उसे निजी अस्पताल में ले गई। यहां उसने लड़के को जन्म दिया। डॉक्टर ने उसकी आंखों के सामने बच्चे की जांच की थी। बच्चा जन्म के बाद ही रोने लगा था। इसके बाद उसको होश नहीं रहा। चार अप्रैल को उसको होश आया तो उसने डॉक्टर से अपनी डिलीवरी के कागज मांगे। डॉक्टर ने उसको कागज दे दिए। डॉक्टर ने उससे कहा कि उसके बच्चे की मौत हो गई। उसको जो कागजात दिए उसमें उसका नाम उषा पत्नी नवीन कुमार निवासी पटेल नगर, दिल्ली लिखा हुआ था। मोना शर्मा ने डॉक्टर के साथ मिलकर उसके बच्चे को दिल्ली की उषा को दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-



सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि निजी अस्पताल ने प्रिया के कागज तैयार क्यों नहीं किए। फाइल भी उषा के नाम से बनाई गई। ऐसे में निजी अस्पताल पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। आशा वर्कर की भी इस मामले में संलिप्तता की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed