फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Instructions for dengue and malaria testing of people suffering from fever

Panipat News: बुखार से पीड़ित लोगों के डेंगू व मलेरिया जांच के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Instructions for dengue and malaria testing of people suffering from fever
पानीपत। मौसम में बदलाव के साथ साथ मौसमी बुखार के मरीज एकाएक बढ़ गए हैं। जिले के सभी 26 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन बुखार के 300 से अधिक मरीज आ रहे हैं। जिन मरीजों में डेंगू व मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं उनकी स्लाइड तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 50 से अधिक मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच हो रही है। निजी अस्पतालों से भी प्रतिदिन औसतन 30 स्लाइड यहां जांच के लिए आ रही है।
विज्ञापन

सितंबर में डेंगू का खतरा सबसे अधिक गहराता है इसको निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से फील्ड में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। जिले में इस साल डेंगू के चार व मलेरिया के दो मरीज मिल चुके हैँ। इस साल डेढ़ साल के अंतराल के बाद मलेरिया के मरीज मिले हैं। वहीं दूसरी ओर शहर के प्लॉटों में जमा पानी में डेंगू व मलेरिया का लार्वा पनप रहा है। बाहरी कॉलोनियों में डेंगू व मलेरिया का सबसे अधिक खतरा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 18 वार्ड तैयार किए हैं। इनमें वार्ड में 60 बेड आरक्षित किए हैं। सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में फॉगिंग के लिए पांच पांच किलो दवा भी भिजवाई गई है। निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वह डेंगू व मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की स्लाइड जिला नागरिक अस्पताल में भेजी जाए। यहां जांच के बाद ही डेंगू व मलेरिया के मरीजों को कंफर्म मरीज माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





फॉगिंग मशीनें नहीं कराई ठीक-



प्रशासन के पास डेंगू के डंक पर प्रहार के लिए 95 फॉगिंग मशीनें हैं , इनमें से 40 मशीनें खराब हैं। नगर निगम की 20 में से 11 व जिला पंचायती राज विभाग की 75 में से 34 फॉगिंग मशीनें खराब हैं। स्वास्थ्य विभाग दोनों विभागों को पत्र लिखकर कई बार दवा ले जाने को कह चुका है।




स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। कॉलोनियों और गांवों में बुखार से पीड़ित लोगों की ब्लड स्लाइड तैयार कर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 25 दिन में रेपिड फीवर मास सर्वे के अंतर्गत 297130 घरों की जांच की है। यहां 3150 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। 99690 कूलर की जांच की है। 151242 टंकियों की जांच की गई है। 29110 होदियों की जांच की गई है। 310885 कंटेनर की जांच की है । 115342 फ्रिज ट्रे की जांच की गई है। 450 कबाड़ी की दुकानों की जांच की गई है । स्वास्थ्य विभाग ने 820 को नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग इस साल लार्वा मिलने पर कुल 16300 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया है। 91158 लोगों की स्लाइड तैयार कर चुका है। इन स्लाइड की जांच जिला नागरिक अस्पताल, समालखा अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जा रही है।





वर्जन :



उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। अब मौसमी बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। नगर निगम को प्लॉटों में जमा पानी में काला तेल डालने व संभावित जगहों से पानी निकालने के निर्देश दिए गए थे। नगर निगम को यह काम करना था। उनका काम एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाना है। शहर में नगर निगम व ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग को फॉगिंग करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed