फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Installation of idols of Shiva family in the ancient temple

Panipat News: प्राचीन शिवालय में शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Installation of idols of Shiva family in the ancient temple
समालखा। मनाना गांव स्थित प्राचीन शिवालय में सोमवार को मंत्रोच्चारण के साथ शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई। यह धार्मिक आयोजन शिव सेवा मंडल द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। जिसमें गांव वासियों की श्रद्धा और सहभागिता रही। शिव मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान मुकेश राठी रहे। कार्यक्रम की अगुवाई पंडित सोमनाथ, पंडित पुनीत, सुभाष शास्त्री, पंडित चंद्रशेखर और पंडित सुरेश चंद्र शास्त्री ने की। इन्ही के हाथों से शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी की मूर्तियों की स्थापना की गई। हवन-यज्ञ के दौरान गांव के श्रद्धालुओं ने आहूति दी। वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। मूर्ति स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर दिलबाग राठी, ईश्वर राठी, नरेंद्र, मोनू, रणबीर, संदीप और दिलीप सिंह समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed