{"_id":"647660a5e2c32507ec0cd236","slug":"inspired-by-elder-brother-ankit-was-preparing-for-army-panipat-news-c-244-1-sknl1015-73-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बड़े भाई से प्रेरित अंकित कर रहा था आर्मी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बड़े भाई से प्रेरित अंकित कर रहा था आर्मी की तैयारी
विज्ञापन
पानीपत। छाजपुर बाईपास रोड पर गांव कुराड़ के पास हादसे में जान गंवाने वाला अंकित अपने बड़े भाई से प्रेरित था। एयरफोर्स में तैनात बड़े भाई से प्रेरित होकर वह सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह पुलिस की भर्ती के लिए पहले प्रयास कर चुका है। वह रोजाना सुबह चार बजे घर से दौड़ लगाने के लिए निकल जाता था और तीन घंटे कड़ी मेहनत कर लौटना था। अंकित ने अपनी समय सारिणी बना रखी थी।
वह शाम को गोहाना रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर से कोचिंग ले रहा था। वह गत दिनों पहले चंडीगढ़ में हुई एमटीएस की परीक्षा देकर आया था, लेकिन उसमें उसे सफलता नहीं मिली थी। इसी उम्मीद में था कि उसे सफलता जरूर मिलेगी, लेकिन इससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया।
गांव कुराड़ में 21 वर्षीय अंकित और रवि की एक हादसे में मौत होने से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां कलावती बार-बार बेहोश हो रही है और बेटे को पुकार रही है। दोनों दोस्तों का एक साथ ही श्मशान में अंतिम संस्कार किया। डीएसपी नरेंद्र ने भी मौके पर पहुंचकर सांत्वना दी है और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पिता रामनिवास ने बताया कि वह सेक्टर 25 में एक मोबाइल शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसके तीन बच्चे है, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। बड़ी बेटी पूजा और मंझला बेटी मुनीष शादीशुदा है। मुनीष सात साल से एयरफोर्स में तैनात है। छोटा बेटा अंकित था, जो बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। उन्होंने मुनीष को फोन कर हादसे की सूचना दे दी है, वह पानीपत के लिए रवाना हो गया है।
रवि के पिता कश्मीरी ने बताया कि उसकी गांव में हलवाई की दुकान है। उसके चार बच्चे है, जिनमें दो बेटे और बेटी है। बड़ी दो बेटी है, जबकि तीसरे नंबर पर बेटा रवि और सबसे छोटा बेटा सुमित है। रवि भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। वह साथ ही आईटीआई प्रथम वर्ष का छात्र था।
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, अंकित के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
- महाबीर सिंह, प्रभारी, सनौली थाना