फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Inspected the huge statue of Krishna being built in Mysore

Panipat News: मैसूर में बन रही कृष्ण की विराट मूर्ति का किया निरीक्षण

Sun, 14 Sep 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 14 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Inspected the huge statue of Krishna being built in Mysore
मैसूर में कृष्ण की प्रतिमा देखने के लिए पहुंचे संस्था के सदस्य। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर तट पर ब्रह्मपुरी अन्न क्षेत्र आश्रम ट्रस्ट की ओर से 18 मंजिला ज्ञान मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। तीन एकड़ में बने इस मंदिर में 10 फीट की कृष्ण की विराट प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा का वजन करीब नौ टन है। यह प्रतिमा मैसूर में प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज अरुण बना रहे हैं। अयोध्या में स्थापित रामलला की मूर्ति इन्होंने ही बनाई थी। कृष्ण की निर्माणाधीन प्रतिमा को देखने के लिए ट्रस्ट के प्रधान पानीपत निवासी सुरेश तायल व उनकी टीम मैसूर पहुंची।


प्रधान सुरेश तायल ने बताया कि तपस्वी संत चिरंजीपुरी महाराज के सानिध्य में 18 अध्याय पर आधारित ज्ञान मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। 298 फीट ऊंचे दर्शनीय, ज्ञानवर्धक व आध्यात्मिक केंद्र को देखने के लिए देश-विदेश से भक्त पहुंचेंगे। कोषाध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से 200 कमरे का आश्रम बनाया जा रहा है। दो एकड़ भूमि पर 100 बेड का अस्पताल प्रस्तावित है। मौके पर उपप्रधान राधे श्याम गुप्ता, सचिव सुभाष बिंदल, डॉ. सुशील गुप्ता, राजेश गोयल व प्रीतिपाल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed