{"_id":"6ac960bf1ded0087a1033e25","slug":"inso-leader-placed-under-house-arrest-before-submitting-memorandum-at-arya-college-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165689-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आर्य कॉलेज में ज्ञापन देने से पहले इनसो नेता नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आर्य कॉलेज में ज्ञापन देने से पहले इनसो नेता नजरबंद
Sat, 10 Oct 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
इनसो नेता राजेंद्र जैलदार के घर तैनात पुलिस। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की मांग के लिए आर्य कॉलेज में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे इनसो के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बलराज देशवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र जैलदार को शुक्रवार सुबह सात बजे पुलिस ने उनके घरों पर नजरबंद कर दिया। हालांकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित पानीपत दौरा पहले ही रद्द हो चुका था। इसके बाद भी सुबह करीब सात बजे पुलिस उनके घर पहुंच गई और उन्हें दोपहर डेढ़ बजे तक हाउस अरेस्ट रखा।
बलराज देशवाल ने कहा कि वे छात्रों की समस्याओं और छात्र लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के समक्ष रखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि एमए (इतिहास) का छात्र होने के नाते वे विद्यार्थियों की परेशानियों को करीब से समझते हैं। प्रत्यक्ष चुनाव छात्रों को अपना प्रतिनिधि चुनने और अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर देते हैं। इनसो नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना कोई अपराध नहीं, बल्कि उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। पुलिस को आगे कर छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो इनसो इस लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। संवाद