फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Insar Bazar Pradhan attacked, brother filed complaint against 10 people

Panipat News: इंसार बाजार प्रधान पर हमला, भाई ने 10 लोगों के खिलाफ दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Insar Bazar Pradhan attacked, brother filed complaint against 10 people
पानीपत। इंसार बाजार के प्रधान अजय मेहता का सेक्टर 13-17 में पुराने विवाद के चलते ज्वैलर्स पिता-पुत्र से झगड़ा हो गया। झगड़े में प्रधान अजय मेहता को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर झगड़े के लिए उतारू होने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रधान अजय मेहता के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात 12:15 बजे उनका भाई अजय क्रेटा कार में घर लौट रहा था। घर के पास ही जानकार पिता-पुत्र सहित 10 लोगों ने मिलकर भाई अजय के ऊपर हमला कर दिया। तहसील कैंप के जानकार ने बड़ी मुश्किल से उन्हें छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि उनके घर में एक दिन बाद पारिवारिक कार्यक्रम है। जिसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार आए हुए थे। अजय मेहता ने उनके घर के सामने पहुंच गाली-गलौज शुरू कर दी। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने लगा ताे विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed