फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Innocent crossing the road with mother was crushed to death by fortuner

मां के साथ सड़क पर रहे पांच वर्षीय मासूम को फॉर्च्यूनर ने कुचला, मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Innocent crossing the road with mother was crushed to death by fortuner
गोहाना रोड पर एनसीआरटी स्कूल के सामने मां के साथ सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय मासूम को फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी जुबैदा ने बताया कि उसके पति फिरोज गांव हुगली में रहते है, जबकि वह अपने बच्चों के साथ पानीपत में गांव महराना में किराये के मकान में रहती है। वो गोहाना रोड पर एनसीआरटी स्कूल के सामने जेएसक्यू स्कूल में खाना बनाती है और बेटा इरफान भी उसी में पढ़ता था। वह बेटे इरफान अली (5) के साथ शुक्रवार सुबह आठ बजे स्कूल में जा रही थी। जब वह स्कूल के सामने पहुंची और बेटे संग सड़क पार करने लगी तो इसी बीच एक फॉर्च्यूनर कार चालक तेज रफ्तार में आया और सीधा बेटे को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बेटे को सामने अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा अफरोज, बेटी अफसरा, फिर इरफान अली और सबसे छोटा इमरान है। इरफान तीसरे नंबर का बेटा था।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। बच्चे की मां का बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed