फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   INLD will give employment to over three million youth

तीन लाख युवाओं को देंगे नौकरी

Mon, 07 Oct 2013 12:15 AM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Mon, 07 Oct 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
INLD will give employment to over three million youth
हरियाणा के जिले कैथल में कुरुक्षेत्र से इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में शुरू हुई जनचेतना यात्रा ने गांव पबनावा से कैथल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


गांव के पंचायत घर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा की जनता के इनेलो के प्रति विश्वास, प्यार और सम्मान को न झूकने देंगे और न ही टूटने देंगे।
विज्ञापन


 सच कभी हार नहीं सकता है। रोजगार देने की सजा अगर जेल है तो इनेलो की सरकार आने पर 3 लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे। चाहे फिर जेल क्यों न जाना पड़े। गांव में पहुंचने पर भारी भीड़ ने चौटाला का जोरदार स्वागत किया और उनके हर आंदोलन व संघर्ष में साथ देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि देश का असली भविष्य युवा है और युवा वर्ग देश की कांग्रेस की गुलामी की जंजीरों से आजाद करवाने में अहम भूमिका निभा सकते है। उनके दादा पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व पिता विधायक डॉ. अजय चौटाला सहित अन्य इनेलो नेताओं को 3 हजार परिवारों को रोजगार देने के नाम पर जेल में डाला गया।

 2014 में इनेलो की सरकार बनने पर 3 लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा।  इनेलो जेल में जाने से नहीं डरती। हर कार्यकर्त्ता जेल में जाने को तैयार है।

 उनके दादा व पिता जेल से जल्द ही रिहा होंगे और उनकी गैर मौजूदगी में 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में रैली आयोजित होगी।

इनेलो विधायक रामपाल माजरा ने कहा कि कांग्रेस की लूट व झूठ की राजनीति की पोल खुल चुकी है। इनेलो कांग्रेस की किसी भी ओछी चालों से नहीं डरेगी, हर हमले का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

जनता इनेलो को सत्ता सौंपने के लिए तैयार है।  जनसभा को संबोधित करने वालों में पूर्व विधायक मक्खन सिंह, सज्जन ढुल, कैलाश भगत, पारस मित्तल, रणदीप कौल,  बलबीर सैनी थे।


इस मौके पर ईश्वर मैहला, शशि वालिया, लीला राम म्यौली,हुसन सिंह पबनावा,  सुरजीत पबनावा, मियां सिंह जाजनपुर, बलराज नौच, सतबीर गोपेरा, संजय जागलान, विक्रम कसाना, राजेश पिंटू चीका, भूप सिंह हजवाना, तेजवीर गुर्जर, विनोद पबनावा, नसीब जाम्बा, धर्मपाल पबनावा, रामकुमार जांगड़ा, नरेंद्र घराड़सी, अभिजीत जोशी, हरविंद्र सिंह फरल, कमल सिंगला, सचिन बोदला, इकबाल सिंह, अनिल बंदराना, रणबीर मदूद, दर्पण मित्तल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed