फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   INLD visited the markets and submitted a memorandum to the Chief Minister.

Panipat News: इनेलो ने मंडियों का दौरा कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Sat, 04 Oct 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 04 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
INLD visited the markets and submitted a memorandum to the Chief Minister.
मंडी का दौरा करते इनेलो के प्रधान कुलदीप राठी व अन्य। स्रोत : स्वयं - फोटो : katra news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। इंडियन नेशनल लोकदल ने मार्केट कमेटी की सचिव आशा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। जिसमें मंडियों में धान की खरीद और उठान तेज करने की मांग की। इसके साथ बारिश में फसल खराब होने पर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। इनेलो नेताओं ने इससे पहले अनाज मंडी का दौरा कर किसानों से बात की।

जिला प्रधान कुलदीप राठी ने कहा कि सरकार धान की खरीद के लिए धीमा रवैया अपना रही है जिससे धान का उठान नहीं हो पा रही है व किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा है। 2022 तक प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी किसानों की आय तो दोगुना नहीं हुई बल्कि खाद-बीज-युरिया का खर्च दोगुना से ज्यादा हो गया है। सरकार खराब हुई फसलों की भी जल्दी से गिरदावरी कराकर किसानों को पचास हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा दें। यदि सरकार जल्दी मुआवजा नहीं देती है तो इनेलो जगह-जगह पर बड़े प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर हेमराज जागलान, राजू नांदल, अमरजीत मलिक, राजेश झट्टीपुर, एडवोकेट राजेंद्र जागलान, शमशेर देशवाल, मौलाना मुर्शलीन, सरपंच कृष्ण भौक्कर, रविंद्र बिंझौल व लखपत रोड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed