{"_id":"6ac4fe90867e2e571a01e753","slug":"inld-constituency-president-rajendra-jaglan-visited-the-mandi-and-issued-a-four-day-ultimatum-to-the-administration-panipat-news-c-244-1-pnp1006-165510-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इनेलो हलका अध्यक्ष राजेंद्र जागलान ने मंडी का दौरा कर प्रशासन को दिया चार दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इनेलो हलका अध्यक्ष राजेंद्र जागलान ने मंडी का दौरा कर प्रशासन को दिया चार दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन
इसराना मंडी में धान की जांच करते इनेलो कार्यकर्ता व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। इनेलो इसराना हलका अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र जागलान ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को इसराना मंडी का दौरा किया और किसानों से संवाद कर उनकी परेशानियां जानी राजेंद्र जागलान ने कहा कि किसानों के लिए पोर्टल बड़ी समस्या बना हुआ है। पोर्टल पर आ रही दिक्कतों के चलते गेट पास नहीं कट पा रहे हैं और जो किसान अपनी धान की फसल लेकर आए हैं, उस धान की खरीद ही नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि इसराना मंडी के लिए अभी तक मिलर ही अलॉट नहीं हुआ है और जब तक मिलर अलॉट नहीं होगा, तब तक धान का उठान कैसे होगा। लइस दौरान राजेंद्र जागलान व अन्य कार्यकर्ता इसराना मार्केट कमेटी के सचिव पवन कुमार से मिले और चार दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि पीआर धान की एमएसपी पर सुचारू रूप से खरीद शुरू नहीं की गई तो इसराना मंडी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
हैफेड के डीएम कृपाल दास ने बताया कि इसराना मंडी के लिए जल्द ही मिलर अलॉट हो जाएगा। इसके बाद पीआर धान की खरीद में तेजी आएगी। हैफेड की तरफ से धान की खरीद में किसानों को कोई भी परेशानी नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव पवन कुमार ने बताया कि मंडी में अभी तक करीब चार हजार क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है और गेट पास व बायोमेट्रिक में किसानों को कोई भी परेशानी मार्केट कमेटी की तरफ से नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर मास्टर जोगिंद्र, सुरेश जागलान, रविंद्र शर्मा, जसमेर भादड, रोहित जांगडा, रूपराम व भूपेंद्र घनघस मौजूद रहे।