फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   INLD and BSP joint meeting, busy in preparations for elections

Panipat News: इनेलो बसपा की सयुंक्त बैठक, चुनाव की तैयारियों में जुटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
INLD and BSP joint meeting, busy in preparations for elections
पानीपत। विधानसभा चुनाव से हुए गठबंधन के बाद इनेलो-बसपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सेक्टर 13-17 स्थित इनेलो कार्यालय में बैठक की । यह गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों के नेताओं की पहली सयुंक्त बैठक रही। बैठक में विधायनसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस संयुक्त बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिलाध्यक्ष हेमराज जागलान और बसपा जिलाध्यक्ष फूल सिंह नंबरदार ने की। उन्होंने कहा कि उनके गठबंधन से विरोधियों के पसीने छूट गए हैं। इस गठबंधन के चुनाव में सकारात्मक परिणाम आएंगे। गठबंधन से दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में जोश है। दोनों दल बहन मायावती व अभय चौटाला के निर्देशों पर काम में जुटे हैं। इनेलो के पानीपत ग्रामीण हलका प्रधान कुलदीप राठी ने कहा कि इनेलो और बसपा का बंधन राजनीतिक ही नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक है। दोनों दलों का वर्षों पुराना नाता है जो समय के साथ और भी गहरा हो गया है। दोबारा से इनेलो और बसपा का गठबंधन होने से हरियाणा की राजनीतिक दिशा बदल गई है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रदेश में जनता भाजपा की नीतियां सह कर तंग आ चुकी है और कांग्रेस का पहले ही मजदूर-किसान विरोधी चेहरा झेला है, इसलिए प्रदेश आशा से इनेलो और बसपा की ओर देख रहा है। इस अवसर पर सरदार समर सिंह, मनोज जौरासी , राजेश, लखपत रोड़, एडवोकेट राजेंद्र जागलान, कृष्ण भौक्कर, शमशेर देशवाल, ओमप्रकाश, शेर सिंह, रणबीर देशवाल, सरोज बाला गुर व प्रवीण मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed