{"_id":"68b893a419eb4f6ad305b475","slug":"information-boards-will-be-installed-after-identifying-illegal-colonies-panipat-news-c-244-1-pnp1011-143073-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अवैध कॉलोनियों की पहचान कर लगाए जाएंगे सूचना बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अवैध कॉलोनियों की पहचान कर लगाए जाएंगे सूचना बोर्ड
Thu, 04 Sep 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिला प्रशासन अवैध कॉलोनियों पर सख्त हो गया है। अब ऐसी कॉलोनियों की पहचान कर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। यह फैसला बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक में लिया गया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि अब तक कई कॉलोनाइजर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है और आगे यह कार्रवाई तेज की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों की पहचान कर बड़े सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। जिन पर कॉलोनी के अवैध होने की जानकारी लिखी जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को धोखाधड़ी से बचाना और जागरूक करना है ताकि वे अपनी मेहनत की कमाई गलत जगह निवेश न करें। संवाद
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों की पहचान कर बड़े सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। जिन पर कॉलोनी के अवैध होने की जानकारी लिखी जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को धोखाधड़ी से बचाना और जागरूक करना है ताकि वे अपनी मेहनत की कमाई गलत जगह निवेश न करें। संवाद
विज्ञापन