फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Influencer became victim of deepfake, video went viral and was blackmailed

Panipat News: इन्फ्लुएंसर हुई डीपफेक का शिकार वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Influencer became victim of deepfake, video went viral and was blackmailed
पानीपत। पानीपत की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उनकी दो सहेली डीपफेक का शिकार हो गईं। एआई के माध्यम से उनकी अश्लील वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। एक युवक ने वीडियो इन्फ्लुएंसर की आईडी से टैग करते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड की। जब उन्होंने वीडियो डिलीट करने को कहा तो उसने पैसों की मांग की। आरोपी ने क्यूआर कोड भी भेज दिया। जिस पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने एक रुपया भी भेजा। आरोपी हिसार जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। इन्फ्लुएंसर ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पानीपत की एक युवती ने बताया कि वह सोशल इन्फ्लुएंसर है। वह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। वह अब तक 1600 से अधिक वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं। उनके करीब 1.50 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। एक युवक ने शुक्रवार को उनकी आईडी को टैग करते हुए उसकी व उसकी दो सहेलियों की अश्लील वीडियो टैग कर दी। वीडियो डीपफेक का प्रयोग कर तैयार की गई हैं। जब वीडियो वायरल हुई तो उसके कुछ फॉलोअर्स ने फोन पर उसे इसकी जानकारी दी। उन्होंने आईडी जनरेट करने वाले युवक से बात की और वीडियो डिलीट करने को कहा। युवक ने छह हजार रुपये की मांग की। आरोपी युवक ने उसे एक क्यूआर कोड भी भेजा। युवती ने उस कोड पर एक रुपया भी भेज दिया। आरोपी युवक ने आईडी को डिलीट करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिस पर उसने आईडी को डिलीट करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने 1930 पर इसकी शिकायत की थी। सोमवार को थाने पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

हिसार की एक युवती के माध्यम से संपर्क में आया युवक :सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बताया कि हिसार की रहने वाली एक युवती उसके संपर्क में थी। वह भी अपनी वीडियो बनाकर अपनी आईडी पर अपलोड करती थी। जिस कारण उनके संपर्क हो गए थे। एक दो बार वह उससे मिलने के लिए पानीपत भी आई थी। उनका कहना है कि उसकी युवती के माध्यम से ही आरोपी युवक के साथ संपर्क हुआ। उसने पहले हिसार की युवती की आईडी से वीडियो डिलीट कराई थी। जिस कारण युवती का शादी के दो माह बाद ही तलाक भी हो गया था। आरोपी युवक भी हिसार का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed