फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Industrialists of the cantonment area, who are suffering from the brunt of the floods, are preparing to migrate

Panipat News: बाढ़ का दंश झेल रहे छावनी के उद्योगपति पलायन की तैयारी में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Industrialists of the cantonment area, who are suffering from the brunt of the floods, are preparing to migrate
अंबाला छावनी के औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बाढ़ का दंश झेल चुके छावनी के उद्योगपति अब पलायन की तैयारी में जुट गए हैं। उनका पलायन साहा औद्योगिक क्षेत्र होगा, यहां न तो पानी की मार पड़ेगी और न कोई अन्य संकट। इस समस्या के त्वरित समाधान के लिए छावनी के उद्यमियों ने हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से रविवार को उस समय गुहार लगाई, जब वह औद्योगिक क्षेत्र से पानी की निकासी के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने उद्यमियों की पीड़ा को समझते हुए तुरंत समस्या के समाधान को लेकर अंबाला के उपायुक्त अजय तोमर से बात की और उन्हें निर्देश देते हुए कहा कि साहा इंडस्ट्रियल एरिया के साथ 2600 एकड़ जमीन लेने की प्रक्रिया को पुन: प्रारंभ किया जाए क्योंकि अंबाला छावनी के कई उद्यमी अपनी इकाइयों को वहां स्थापित करना चाहते हैं और इसके लिए जमीन की आवश्यकता है।
चुनाव के कारण अटक गई थी प्रक्रिया : मंत्री विज ने उद्यमियों को बताया कि पूर्व में उनके द्वारा ही साहा इंडस्ट्रियल एरिया के साथ और उद्योगों को स्थापित करने तथा लॉजस्टिक पार्क के लिए 2600 एकड़ भूमि लेने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। उनके पास उस समय कई किसान आए थे जोकि साहा इंडस्ट्रियल एरिया के साथ लगती अपनी जमीन देने के इच्छुक थे। इसके बाद ई-भूमि पोर्टल के जरिए साहा इंडस्ट्रियल एरिया के विस्तार के लिए भूमि लेने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया था। मगर बीते वर्ष चुनाव आने के कारण यह प्रक्रिया रुक गई थी।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में वार रूम स्थापित : औद्योगिक क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर वार रूम स्थापित कर दिया गया है। एक फैक्टरी के कमरे को वार रूम में परिवर्तित किया गया है। यहां पांच सदस्यीय टीम विभागीय अधिकारियों के साथ मंत्रणा करके उद्यमियों की परेशानी को दूर करने में जुट गई है। पूरे औद्योगिक क्षेत्र में टीम ने घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और एक सूची बनाई ताकि क्रमबद्ध तरीके से सभी कमियों को दूर करके उद्यमियों को राहत पहुंचाई जा सके। उधर, औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे सैकड़ों सफाई कर्मियों का ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed