फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Industrialist's Creta car stolen, incident captured in CCTV footage

गाड़ी सवार दो चोरों ने चुराई उद्योगपति की क्रेटा गाड़ी, सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Industrialist's Creta car stolen, incident captured in CCTV footage
पानीपत। सेक्टर 12 में कार सवार दो चोर उद्योगपति की क्रेटा गाड़ी चोरी कर फरार हो गए। आरोपियों ने चोरी से पहले मकान की रेकी की। पांच बार चक्कर काटे और पांचवें चक्कर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह पांच बजे परिवार मार्निंग वॉक पर जाने के लिए बाहर निकाला तो चोरी का खुलासा हुआ। उद्योगपति ने चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 12 निवासी रमेश जैन ने बताया कि 27 जून को रात साढ़े 10 बजे वह अपनी क्रेटा गाड़ी में फैक्टरी से घर लौटा था। उसने गाड़ी को घर के बाहर पार्क किया था। वह सुबह पांच बजे मार्निंग वॉक के लिए बाहर निकले तो गाड़ी नहीं मिली। उन्होंने आस पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने पड़ोसियों के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें रात 3:44 बजे दो आरोपी कार को चोरी करते दिखाई दे रहे है। उन्होंने चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोनों आरोपी एक गाड़ी में सवार होकर आए थे। वह 3:25 मिनट से घर के बाहर चक्कर काटने लगे। 3:44 तक आरोपियों ने पांच चक्कर काटे। पांचवें चक्कर में एक आरोपी ने पहले घर में झांककर देखा। कोई न मिलने पर उसने अपनी गाड़ी से चोरी करने वाले औजार निकाले और क्रेटा गाड़ी को चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के रजत ने बताया कि सेक्टर में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। जिसका कारण गेट न होना है। इसके अलावा उनके एरिया में कोई चौकीदार नहीं है। पुलिस की तरफ से भी उनके एरिया में कोई गश्त नहीं की जाती। जिस वजह चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
वर्जन
अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आस पास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
- महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed