फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Industrial city decorated for grand procession

Panipat News: भव्य शोभायात्रा के लिए सजी औद्योगिक नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Industrial city decorated for grand procession
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। औद्योगिक नगरी श्रीराम के स्वागत में सजकर मिनी अयोध्या बन गई है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रविवार को निकाली जाने वाली श्रीराम शोभायात्रा में आम से लेकर खास इसका गवाह बनेगा। देवी देवताओं की झांकियों के साथ अयोध्या श्रीराम मंदिर का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहेगा।
मुंबई के कलाकारों ने चार दिन की मेहनत से 15 गुना आठ फीट का मंदिर मॉडल बनाया है। रामभक्त मंदिर के मॉडल को रथ पर खींचकर करीब ढाई किलोमीटर की यात्रा में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शोभायात्रा के समापन में मुख्यातिथि होंगे और वे शोभायात्रा में पुष्प वर्षा करेंगे। इसके साथ सूफी गायक कैलाश खेर राम के भजनों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

खास बात यह है कि शोभायात्रा की परिकल्पना सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने एकजुट होकर की है। ढाई किलोमीटर की शोभायात्रा स्थल पर करीब 56 स्टाल खान-पान के लगाए जाएंगे। इसके साथ 22 जनवरी को करीब 250 स्थानों पर बड़ी स्क्रीन पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम शोभायात्रा की आयोजन समिति ने शनिवार देर शाम को जिमखाना क्लब में बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सांसद संजय भाटिया, विधायक महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी, दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा, अवध धाम सेवा समिति से वेद पराशर, विजय जैन, निवर्तमान मेयर अवनीत कौर ने मुंबई के कलाकारों द्वारा बनाया अयोध्या धाम मंदिर के प्रारूप को देखा।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, एसपी अजीत शेखावत व एडीसी वीना हुड्डा ने जीटी रोड की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सांसद संजय भाटिया ने बताया कि कांग्रेस नेता बुल्ले शाह समेत सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। वे श्रीराम रथ पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं की टोलियां का स्वागत करेंगे।

करीब 700 रिक्शा और ई-रिक्शा की व्यवस्था
आयोजन समिति के सदस्य कृष्ण रेवड़ी, रमेश माटा, वेद पाराशर ने बताया कि पूरे नगर को दिवाली की तर्ज पर लाइटों व फूलों से सजाया जा रहा है। शोभायात्रा में लाखों की भीड़ आने की व्यवस्था का सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। साथ ही स्टालों की देखरेख के लिए भी पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। बुजुर्गों, महिला और बच्चों के लिए ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा निशुल्क चलाए जाएंगे। इसके लिए करीब 700 रिक्शा व ई-रिक्शा की व्यवस्था की है।

सायं चार बजे स्काईलार्क से शुरू होगी शोभायात्रा
श्रीराम शोभायात्रा रविवार को सायं चार बजे जीटी रोड स्काईलार्क से शुरू की जाएगी। यहां गजेंद्र फौगाट राम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार सेवक व संत दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। शोभायात्रा में कार सेवकों को सम्मानित किया जाएगा। शोभायात्रा देर सायं करीब आठ बजे गुरुद्वारा जोध सचियार पर पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल पुष्प वर्षा करेंगे। पानीपत में श्रीराम और महर्षि वाल्मीकि के नाम से चौक स्थापित करने की घोषणा करने की तैयारी है। सूफी गायक कैलाश खेर समापन समारोह में भजनों की प्रस्तुति देंगे।

महिलाएं रामायण और गीता धारण कर रथ के साथ चलेंगी
महिला श्रद्धालु अपने सिर पर रामायण व गीता को रखकर शोभायात्रा में शामिल होंगी। इस्कॉन समेत अन्य संस्था एलिवेटेड हाईवे के नीचे और यू-टर्न पर धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। जीटी रोड की सर्विस लेन पर खाने-पीने के स्टाल लगाए जाएंगे। यहां मूंगफली और रेवड़ी से लेकर रसगुल्ले और गोहाना के जलेब भी शामिल किए जाएंगे। संस्थाओं ने इनको संभालने की जिम्मेदारी ली है। ड्रोन से मेले रूपी शोभायात्रा पर नजर रखी जाएगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी। इस आयोजन को देर रात तक करने की तैयारी है।

शोभायात्रा स्थल पर लगाए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
जिलाधीश डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने शोभायात्रा स्थल पर स्काईलार्क से गुरुद्वारा पहली पातशाही तक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी को स्काईलार्क से पुराने बस अड्डे, निगम के कार्यकारी अभियंता राहुल पूनिया को पुराने बस अड्डे से लाल बत्ती चौक, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता विनय रावल को लालबत्ती चौक से रेलवे रोड, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता धर्मवीर को रेलवे रोड से संजय चौक, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को संजय चौक से गोहाना रोड, डीटीपी प्लानिंग प्रवीण चौहान को गोहाना रोड से गुरुद्वारा जोध सचियार तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


लाल बत्ती चौक पर रहेगा हेल्प डेस्क
लालबत्ती चौक स्थित संविधान चौक पर हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु आपात स्थिति में लाल बत्ती चौक पर बनाए गए हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकेंगे। इस हेल्प डेस्क पर महिला बाल विकास विभाग की डीपीओ के साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी को लगाया गया है।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed