फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Industrial audit will increase the efficiency of students

Panipat News: औद्योगिक लेखा परीक्षण से बढ़ेगी विद्यार्थियों की दक्षता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Industrial audit will increase the efficiency of students
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मार्केटिंग विभाग एवं कल्याणी एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में तीन महीने का औद्योगिक लेखा परीक्षण (इंडस्ट्रियल अकाउंट ट्रेनिंग) विषय पर एक सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन


कोर्स का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि सर्टिफिकेट कोर्स करने से विद्यार्थियों को किसी खास स्किल या विषय क्षेत्र में ज्ञान हासिल होता है और प्रोफेशनल लाइफ में काम करने के लिए जरूरी कौशल मिलता हैं। इसलिए हम अपने महाविद्यालय में समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न तरीके के सर्टिफिकेट कोर्स करवाते रहते हैं।
विज्ञापन


सर्टिफिकेट कोर्स की संयोजिका मार्केटिंग विभागाध्यक्षा डॉ. पूनम मदान ने कहा कि आज के प्रतियोगिता वाले समय में जीतने के लिए विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ कौशल विकास का होना बहुत जरूरी है। कौशल विकास से छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ती है। कौशल विकास से छात्रों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच एवं विश्लेषणात्मक सोच विकसित होती है। इसी वजह से विद्यार्थियों को पढ़ाई के बाद सफलता दिलवाने में इन सर्टिफिकेट कोर्सेज का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याणी एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से सुनील ने विद्यार्थियों को इस पूरे कोर्स की जानकारी दी और बताया कि इस कोर्स में विद्यार्थियों को जीएसटी की संपूर्ण अवधारणा, आपूर्ति के प्रकार, आपूर्ति का स्थान, कराधान का बिंदु, इनपुट टैक्स क्रेडिट और रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म, चालान नियम एवं ई-वे बिल, इलेक्ट्रॉनिक कैश रजिस्टर, इलेक्ट्रॉनिक क्रेडिट रजिस्टर इत्यादि विषयों पर स्किल सिखाई जाएंगी। यह कोर्स तीन महीने चलाया जाएगा। इस कोर्स के बाद विद्यार्थी इंडस्ट्रीज में जॉब कर सकते है। इस अवसर पर माधवी, निशा गुप्ता और मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed