फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IndusInd Bank ATM was targeted by thieves, failed

इंडसइंड बैंक के एटीएम को चोरों ने बनाया निशाना, रहे असफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
IndusInd Bank ATM was targeted by thieves, failed
पानीपत। चोरों ने गांव सिवाह स्थित इंडसइंड बैक के एटीएम को निशाना बनाया। मशीन को गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया। हालांकि असफल होने पर चोर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में अधिवक्ता गौरव कुमार ने बताया कि गांव सिवाह में नए बस स्टैंड के पास इंडसइंड बैंक का एटीएम है। वहां चोरी करने का प्रयास किया गया है। गौरव ने बताया कि आरोपी पांच दिसंबर की रात को गैस कटर लेकर एटीएम परिसर में पहुंचे और मशीन को काटकर रुपये निकालने का प्रयास किया। मशीन के साथ तोड़फोड़ भी की गई, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। सुबह मशीन को चेक करने पर रुपये सुरक्षित मिले। उन्होंने बताया कि मशीन के रखरखाव का कार्य तमिलनाडु की हिताची पेमेंट्स सर्विसेज कंपनी को दिया गया है। अधिवक्ता की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक माह में दूसरी वारदात
एटीएम को निशाना बनाने की बीते एक माह में दूसरी वारदात है। इससे पहले चोर जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक के एटीएम में भी तोड़फोड़ कर चुके हैं। हालांकि चोर यहां भी नाकामयाब रहे थे। मशीन में तोड़फोड़ से एक सप्ताह पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की दीवार में छेद कर आरोपी अंदर घुस गए थे, लेकिन सुरक्षित कक्ष तक नहीं पहुुंच पाए थे। दोनों ही वारदात अब तक अनट्रेस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस-
अधिवक्ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है, जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
- अंकित कुमार, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed