फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Indo-Western sarees are becoming more popular among women this Diwali.

Panipat News: दिवाली पर महिलाओं में इंडो-वेस्टर्न साड़ियों का बढ़ा क्रेज

Thu, 16 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 16 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Indo-Western sarees are becoming more popular among women this Diwali.
दुकान के बाहर लगी अलग-अलग डिजाइन में साड़ियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। दिवाली के लिए घरों की सजावट के साथ-साथ महिलाएं अपनी खूबसूरती को और निखारने में जुटी हैं। हर महिला अपनी पसंद के पारंपरिक व आधुनिक परिधानों के लिए बाजार का रुख कर रही है। इस बार दिवाली पर महिलाओं में इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन साड़ियों का खास क्रेज देखने को मिल रहा है। जहां कुछ महिलाएं पारंपरिक साड़ियों को प्राथमिकता दे रही हैं, वहीं कई महिलाएं उसमें आधुनिक टच जोड़कर अपने लुक को ट्रेंडी बनाने की तैयारी में हैं।

दिवाली के मौके पर महिलाओं के लिए साड़ी अब भी पहली पसंद बनी है। बाजार में कांजीवरम, सिल्क, ऑर्गेंजा, कॉटन, बनारसी और शिफॉन जैसी साड़ियों की बिक्री जोरों पर है। दुकानदारों के अनुसार, इस बार ग्राहक साधारण साड़ियों से ज्यादा उन साड़ियों को पसंद कर रहे हैं जिनमें आधुनिक डिजाइन, डिजिटल प्रिंट, या हल्के ग्लिटर काम किया गया हो।
विज्ञापन


मुखिजा कॉलोनी की सीमा शर्मा ने बताया कि दिवाली जैसे त्योहार पर साड़ी पहनना मुझे बेहद पसंद है लेकिन मैं अब ऐसी साड़ियां चुनती हूं जिनका ब्लाउज मॉडर्न स्टाइल में हो या जिनमें हल्का वेस्टर्न टच हो। इससे लुक पारंपरिक भी लगता है और मॉडर्न भी। दिवाली जैसे त्योहार पर पारंपरिक परिधान पहनना संस्कृति से जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ी साड़ियों की मांग : राजेश

कविता बंसल ने बताया कि आजकल मार्केट में इतनी विविधता हैं कि पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन में फर्क मुश्किल है। कपड़ा व्यापारी राजेश जैन ने बताया कि करवाचौथ पर ज्यादा मांग सूटों की था और अब दिवाली पर ज्यादातर महिलाएं साड़ी खरीद रही हैं। इस बार दिवाली पर साड़ियों की मांग काफी बढ़ी है। महिलाएं इस बार इंडो-वेस्टर्न डिजाइन की ओर ज्यादा झुकाव दिखा रही हैं। जैसे हल्की नेट या शिफॉन साड़ी पर वेस्टर्न पैटर्न के ब्लाउज यह मिश्रण खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा पेस्टल शेड्स वाली साड़ियां भी ट्रेंड में हैं।

दुकान के बाहर लगी अलग-अलग डिजाइन में साड़ियां। संवाद

दुकान के बाहर लगी अलग-अलग डिजाइन में साड़ियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed