फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Indian volleyball team captain's brother arrested with hashish

Panipat News: भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तान का भाई चरस के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Indian volleyball team captain's brother arrested with hashish
पानीपत। भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर के सगे भाई को मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल (एएनसी) की टीम ने उनसे घर पर 600 ग्राम चरस बरामद किया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी जींद के एक गांव से चरस लेकर आता था और वह आगे बेचता था। पुलिस ने चेन को तोड़ने के लिए उनके घर से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी बरामद की है। आरोपी ने पुलिस दबिश के समय टीम को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अपने मोबाइल में सेव नंबर दिखाकर डराने का भी प्रयास किया। एएनसी ने उनके खिलाफ मतलौडा थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस की एएनसी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मतलौडा थाना पुलिस के अंतर्गत आसन कलां गांव में अंकित के घर शनिवार सुबह दबिश दी। पुलिस ने उनकी जेब से मादक पदार्थ चरस बरामद किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अमित दहिया की देखरेख में बाकी जगह जांच की तो यहां से करीब 600 ग्राम चरस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और बाकी घर की भी तलाशी ली। इसकी सूचना मिलते ही पास पड़ोस व गांव के लोग पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी अंकित से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह जींद के डिडवाड़ा गांव से मादक पदार्थ लेकर आता था।
विज्ञापन


बॉक्स

तस्करी के शक पर डीवीआर बरामद
पुलिस ने उस पर मादक पदार्थ की तस्करी करने का शक तेज हो गया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसने कैमरे खराब होने की जानकारी दी। पुलिस ने इन सबके बीच डीवीआर को बरामद कर लिया। पुलिस टीम अब डीवीआर की जांच कर नशा तस्करों व दूसरे लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

आरोपी बोला कर्ज उतारने को अपनाया रास्ता
आरोपी अंकित ने पहले पुलिस टीम को डराने का प्रयास किया। उसने अपने मोबाइल में सेव प्रशासनिक व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नंबर दिखाए। पुलिस ने पकड़ मजबूत की तो उसने मादक पदार्थ बेचने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि बहन की शादी और अन्य कामों में परिवार पर कर्ज हो गया था। उसने कर्ज उतारने के लिए नशा तस्करी का रास्ता अपनाया।


वर्जन :
पुलिस को आसन कलां में अंकित के मादक पदार्थ रखने और बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के संज्ञान में मामला डाला और पुलिस ने मौके पर दबिश दी। आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने 600 ग्राम चरस बरामद किया है। आरोपी ने खुद को वॉलीबॉल टीम की कप्तान का भाई बताया है। आरोपी के खिलाफ मतलौडा थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज करा आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।
संदीप सिंह, प्रभारी, एंटी नारकोटिकस सेल, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed