फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Indian Medical and Sales Representative Federation organized felicitation ceremony for Harish Arora

Panipat News: भारतीय मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव महासंघ ने हरीश अरोड़ा का किया सम्मान समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 03:48 AM IST
विज्ञापन
Indian Medical and Sales Representative Federation organized felicitation ceremony for Harish Arora
पानीपत। भारतीय मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव महासंघ पानीपत द्वारा वीरवार शाम को एसडी पीजी कॉलेज में सेल्स डेवलपमेंट मैनेजर हरीश अरोड़ा का सम्मान समारोह किया। अरोड़ा ने 1987 में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण कर अगले ही वर्ष मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के रूप में कार्य प्रारंभ किया था। उनका सामाजिक कार्यों में भी रुचि रही।
विज्ञापन

मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रहे। उन्होंने कहा कि दवा प्रतिनिधियों का चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने हरीश अरोड़ा के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उनके सामाजिक कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरीश अरोड़ा लगातार 12 वर्षों तक भारतीय मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव महासंघ के अध्यक्ष रहे हैं। इसके पश्चात 10 वर्षों तक हरियाणा मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव महासंघ के उपाध्यक्ष रहे। जहां उन्होंने न केवल संगठन के विस्तार में योगदान दिया बल्कि नई कार्यशैली और समन्वय की भावना को भी बढ़ावा दिया। वे वर्ष 2016 से हरियाणा मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव महासंघ के संगठन सचिव बने। इस अवसर पर डीएसपी सतीश वत्स, विकास बिश्नोई, जयप्रकाश कौशिक, सूरज पाल मान, कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, हरसिमरन सिंह, प्रधान प्रफूल चंद्र झा, मदन लाल नारंग, डॉ. जगजीत आहूजा, डॉ. संजय तोमर, सुरेश गुंबर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed