फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   India will become the most powerful country in the world with the resolve of Yoga: Mahipal Dhanda

योग के संकल्प से दुनिया में सबसे ताकतवर देश बनेगा भारत : महिपाल ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
India will become the most powerful country in the world with the resolve of Yoga: Mahipal Dhanda
पानीपत। राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान-2025 की शुरूआत शनिवार को पानीपत से की गई। ये कार्यक्रम शिक्षा विभाग और योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा पुरातत्व एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि जब देश का बच्चा-बच्चा योग का संकल्प लेगा तब हमारा देश-दुनिया में सबसे ताकतवर देश बन जाएगा। इस विचार को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। वर्ष 2047 तक पहुंचते-पहुंचते भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। यह भारत की दुनिया को चुनौती है। योग का इसमें अहम योगदान रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरी दुनिया योग कर रही है। हमें मन, वचन व कर्म से योग को अपनाना होगा। अच्छे विचारों से दुनिया बची है दुनिया का कल्याण योग में निहित है। इससे पहले मंत्री का शिक्षा, आयुष व योग आयोग कीओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान सैकडों बच्चों ने सूर्य नमस्कार की अनेक विधाओं की प्रस्तुति दी। शिक्षा मंत्री ने भी सूर्य नमस्कार किया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योग करने वाला व्यक्ति किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है। हमें अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिये। पहला सुख निरोगी काया है। योग रोग को काटने का मंत्र है। उन्होंने रोजाना समय निकाल कर कम से कम 20 बार सूर्य नमस्कार करना है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के पाठ्यक्रम में योग को जोड़ा गया है। भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम होंगे।
विज्ञापन

23 काे राज्यपाल और 12 फरवरी को सीएम अभियान से जुड़ेंगे
हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि योग भारत का मूल व दार्शनिक तत्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बाबा रामदेव ने निरंतर योग को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने का प्रयास किया है। पूरे प्रदेश के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। माध्यमिक विद्यालय व एनसीआरटी ने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं। 30 दिवसीय नमस्कार अभियान प्रमुख रूप से तीन विभूतियों को समर्पित है। स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस से शुरू हुआ है। 23 जनवरी को इस कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और 12 फरवरी को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह व स्वास्थ्य मंत्री को इसके लिए आमंत्रित किया है। इसमें 50 लाख से अधिक नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग एशियन खेलों में शामिल
डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि नई शिक्षा नीति में भी योग पर बल दिया गया है। योगासन को एशियन खेल में भी शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि योग क्लब में जा रहे 14 हजार बच्चों को एनसीसी की तर्ज पर पांच प्रतिशत अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे तो योग बढ़ेगा। इस मौके पर एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक सुनील बजाज, आर्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा,आयुष विभाग के डॉ. संजय राजपाल, हरियाणा योग आयोग की प्रोजेक्ट आफिसर प्रियंका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed