फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   inderdanus at 7

सात फरवरी से मिशन इंद्रधनुष और 20 से कर्मीमुक्त अभियान

Fri, 05 Feb 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 05 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात फरवरी से मिशन इंद्रधनुष व 20 फरवरी से कर्मी मुक्त हरियाणा अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


मिशन इंद्रधनुष 13 फरवरी व कर्मीमुक्त हरियाणा अभियान तीन दिन चलेगा। जिला अस्पताल में वीरवार को इनको लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक रखी गई।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नवीन सुनेजा ने बताया कि 7 से 13 फरवरी तक इंद्रधनुष सप्ताह कार्यक्रम और 20 फरवरी से चलाए जाने वाले तीन दिवसीय कर्मीमुक्त हरियाणा अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में गत चार वर्षों से कोई भी पोलियो का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन जब तक पड़ोसी देशों में पोलियो के केस हैं, तब तक देशवासियों को भी सावधान रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाना समय की सबसे बड़ी मांग है। उन्होंने कहा कि इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने के मामले में पानीपत को अभी तक 70 प्रतिशत ही सफलता मिली है।

यह एक बच्चे को लगने वाला टीका करीब तीन हजार रुपये का होता है, लेकिन ये सभी टीके सरकार की तरफ से बच्चों को नि:शुल्क लगाए जाते हैं। इसलिए सभी सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सकों व आयुर्वेदाचार्यों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करके इस महायज्ञ में अपनी आहूति डालनी चाहिए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जयभगवान खटक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। अच्छा स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा हर बच्चे का मौलिक व प्राकृतिक अधिकार है और शिक्षा विभाग के सभी अध्यापक इंद्रधनुष सप्ताह कार्यक्रम और कर्मीमुक्त  हरियाणा अभियातन को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का पूर्ण सहयोग करेगा।


चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी चिकित्साधिकारियों, चिकित्सकों और सभी आशा वर्कर व आंगनवाड़ी वर्कर अपना भरपूर सहयोग दें। इस मौके पर  डॉ. नीरज, डॉ. जितेंद्र त्यागी, डॉ. आभास कुमार, डॉ. कर्मबीर, डॉ. विपिन मलिक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed