फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Independence Day final rehearsal completed, Chief Minister will hoist the flag

स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल हुई पूरी, मुख्यमंत्री फहराएंगे झंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:27 AM IST
विज्ञापन
Independence Day final rehearsal completed, Chief Minister will hoist the flag
पानीपत। इस बार 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम समालखा के भापरा स्टेडियम के मैदान में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल यहां ध्वजारोहण करेंगे। इस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल शनिवार को स्टेडियम के मैदान में की गई, जिसका डीसी सुशील सारवान ने अवलोकन किया और उन्होंने समारोह को भव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। स्वतंत्रता दिवस के इस मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे और सुबह नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

फाइनल रिहर्सल में परेड कमांडर आईपीएस कुलदीप सिंह के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया। इस अवसर पर प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने फाइनल रिहर्सल में अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा पुलिस परेड, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न कार्यक्रमों में सां कार्यक्रम, पीटीशो और अन्य कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल भी की गई। मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा योगा कार्यक्रम भी रखा गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सभी पुलिस अधिकारियों को अच्छी तरह परेड में शामिल होने और ड्यूटी में कोताही न बरतने के निर्देश दिए।
एडीसी वीना हुड्डा ने सभी टीमों के इंचार्ज को कहा कि वे मुख्य समारोह के दिन सुबह ठीक आठ बजे अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को भी समय पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी सही समय पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर करनाल रेंज के आईजी सतेंद्र कुमार गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता, एसडीएम अश्वनी मलिक, जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, सीटीएम राजेश सोनी भी उपस्थित रहे।फोटो परिचय-1 से 3- उपायुक्त सुशील सारवान ध्वजारोहण करते हुए व परेड़ को सलामी देते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed