{"_id":"691ce15a8c33d9374109b22a","slug":"increased-purchase-of-traditional-garments-associated-with-saris-lehengas-and-haldi-mehendi-panipat-news-c-244-1-pnp1011-147329-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: साड़ियां, लहंगे और हल्दी-मेहंदी से जुड़े पारंपरिक परिधानों की बढ़ी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: साड़ियां, लहंगे और हल्दी-मेहंदी से जुड़े पारंपरिक परिधानों की बढ़ी खरीद
विज्ञापन
बाजार में महिलाओं में खरीदारी के लिए दिख रहा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शादी के सीजन में शहर के बाजार में रौनक बढ़ गई है। सुबह से शाम तक खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। बाजार में सूट, साड़ियां, लहंगे और हल्दी-मेहंदी से जुड़े पारंपरिक परिधानों की खरीदारी बढ़ गई है। दुकानों पर महिलाओं की भीड़ को देखते हुए दुकानदारों को अतिरिक्त स्टाफ लगाया है। तैयार परिधानों के साथ-साथ बनारसी, ऑर्गेंजा, सिल्क और पार्टी वियर रेंज की साड़ियों की बिक्री में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। शादी के लिए ब्राइडल मेकअप का सामान भी खूब खरीदा जा रहा है। काजल, लिपस्टिक, कंसीलर, हाइलाइटर से लेकर पार्लर में इस्तेमाल होने वाले प्री-ब्राइडल किट तक की मांग बढ़ी है।
इंसार बाजार स्थित सूट-साड़ियों के दुकानदार रोहित जैन और जैकेट, हूडी के दुकानदार संजय ने बताया कि त्योहारों के बाद अब शादी का यह सीजन उनके लिए सबसे बड़ा कारोबारी मौका होता है। कई दुकानदारों ने तो विशेष ऑफर और डिस्काउंट भी शुरू कर दिए हैं, जिससे ग्राहकों की भीड़ और ज्यादा बढ़ रही है। इस सीजन में पिछले साल की तुलना में लगभग 20 से 30 प्रतिशत तक व्यापार बढ़ा है। इस सीजन में फैशन और पारंपरिक मेलजोल को ध्यान में रखकर लोग खरीदारी कर रहे हैं। सर्दी की शुरुआत के साथ ही इस बार ग्राहकों की संख्या उम्मीद से ज्यादा बढ़ी है, जिससे व्यापार में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। बाजारों में जैकेट, हूडी, स्वेटर और थर्मल वेयर की बिक्री बढ़ने लगी है। गर्म कपड़ों की दुकानों में भीड़ लगातार बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बाजार में देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रहती है।
हर जगह खरीदारों की भीड़
राजनगर निवासी काजल और उनकी सास शांति ने बताया कि शादी के सीजन में बाजार में भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है। महिलाओं में शादी की खरीदारी के लिए खास उत्साह होता है। इस सीजन में बाजार में भीड़ इतनी बढ़ गई है कि निकलने तक की जगह नहीं मिल रही है। हम सुबह 11 बजे बाजार में आए गए थे और शाम हो गई खरीदारी करते हुए क्योंकि जिस भी दुकान पर जाते हैं हर जगह ग्राहकों की भीड़ है। मौसम बदलने का असर भी खरीदारी पर साफ दिखाई दे रहा है। अब लोग सर्दी के कपड़े भी खरीदने लगे हैं।