फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   increased chill due to cold wave

Panipat News: शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
increased chill due to cold wave
पानीपत। मौसम में एक बार भी बदलाव आ गया। आसमान में बादल छटे तो अब शीतलहर शुरू हो गई। वीरवार को 24 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से शीतलहर चली। जिससे ठिठुरन बढ़ गई। दिन के समय धूप खिलने के बाद भी लोगों को ठंड से बेशक कुछ राहत मिली लेकिन दिनभर धूल उड़ने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन गुना अंतर रहा। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से लोगों को सुबह व शाम के समय कोहरे से थोड़ी निजात मिली है। वीरवार तड़के ही तेज हवा चलनी शुरू हो गई। मौसम में अचानक आए बदलाव से लोग भी आसमान की तरफ देखने लग। सुबह ही करीब 24 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से शीतलहर चलने से लोग घरों में ही दुबक गए। आसमान से बादल छटने के चलते धूप निकल आई। दिन के समय हवा चलने पर धूप निकलने के बाद भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। दिनभर धूल उड़ती रही। लोगों को पॉलीथिन और कागज उड़ने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोग दोपहर के समय पार्क में बैठे लेकिन उनको तेज हवा के चलते किसी प्रकार की राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञ ने आने वाले समय में बारिश की संभावना जताई है। अनुमान है कि इस सप्ताह बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार और शनिवार को बारिश हो सकती है। बारिश होने से ठंड बढ़ेगी। वहीं शीतलहर की रफ्तार लोगों को परेशानी बढ़ाएगी। शीतलहर में नमी की मात्रा अधिक होने से ठंड बढ़ रही है। जिससे लोगों को धूप निकलने के बाद भी ठंड महसूस हो रही है। फरवरी को महीने में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। जिससे तापमान में कमी आएगी और ठंड बढे़गी। बढ़ती ठंड को देखकर गेहूं उत्पादकों को फायदा होगा।
विज्ञापन

सरसों की फसल को लेकर चिंता
तेज हवा चलने पर किसानों को सरसों की फसल की चिंता सताने लगी है। किसान हरपाल और नंदकुमार ने बताया कि उन्होंने तीन एकड़ में सरसों की फसल की बिजाई कर रखी है। अब फसल में फली आ रही हैं। इस समय फूल आए हुए हैं। ऐसे में तेज हवा चलने पर फूल झड़ने का खतरा बना हुआ है। इससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

वीरवार 22/9
शुक्रवार 22/9
शनिवार 23/9
रविवार 24/10
सोमवार 25/11
मंगलवार 25/11
बुधवार 24/9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed