{"_id":"65bad55323435979a40c6e64","slug":"income-tax-departments-survey-on-18-units-of-raj-group-two-educational-institutions-and-residence-panipat-news-c-244-1-pnp1003-112956-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राज ग्रुप की 18 इकाइयों, दो शिक्षण संस्थानों व आवास पर आयकर विभाग का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राज ग्रुप की 18 इकाइयों, दो शिक्षण संस्थानों व आवास पर आयकर विभाग का सर्वे
विज्ञापन
पानीपत। आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार को राज ग्रुप की 18 इकाइयों, दो शिक्षण संस्थानों और पानीपत व दिल्ली के दोनों घरों पर एक सर्वे किया। टीमों के साथ आईटीबीपी के जवान साथ थे। इकाइयों के महाप्रबंधक, प्रबंधक समेत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए। मुख्य गेट बंद कर आईटीबीपी के जवानों को तैनात कर दिया गया। किसी को भी न तो बाहर जाने की अनुमति थी न बाहर से अंदर आने की। 10 घंटे से अधिक समय से चल रहा सर्वे समाचार लिखे जाने तक जारी था। इस दौरान टीमों ने पूरे ग्रुप के कागजों को खंगाला। ग्रुप के तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट से भी बारी-बारी पूछताछ की गई। टीमों ने यहां से कंपनी, बैंक, प्रॉपर्टी व आय संबंधित रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की।
उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ नंबर की गाड़ियों में आयकर विभाग की टीम अल सुबह छह बजे पानीपत पहुंची। हर टीम में छह सदस्य थे। टीम ने सबसे पहले राज ग्रुप के सेक्टर 25 स्थित मुख्यालय राज ओवरसीज पर पहुंची। यहां 10 घंटे तक टीम रुकी। कंपनी के पूरे रिकॉर्ड को खंगाला गया। पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठानों के साथ मॉडल टाउन स्थित बाल विकास और जाटल गांव स्थित बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में पहुंची। इनके दोनों मकानों पर टीम पहुंची। यहां पर भी परिवार के लोगों के मोबाइल और लैंडलाइन कब्जे में ले लिए। टीमों ने अपनी यहां रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस संबंध में राज ग्रुप की ओर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।
बॉक्स
एक सप्ताह पहले सीजीएसटी की दबिश
एक सप्ताह पहले राज ग्रुप में सीजीएसटी की टीमों ने दबिश दी थी। टीमों ने यहां पर ग्रुप के सीजीएसटी के कागजों की जांच की थी। ग्रुप की ओर से कितना टैक्स जमा कराया गया है। कितना ग्रुप का टर्न ओवर है। ये तमाम जानकारी यहां से जुटाई गई थी।
विज्ञापन
दो और बड़ी फर्मों में पहुंची टीम
आयकर विभाग की टीमें अलग से सेक्टर 25 स्थित नामी फर्म व करंहस गांव के पास स्थित एक बड़ी फर्म में पहुंची। यहां भी इन कंपनियों के कागजों की जांच की गई है। इनके अधिकारियों से पूछताछ की गई है। देर शाम तक इन दोनों जगह भी दबिश जारी रही। बताया जा रहा है कि राज ग्रुप के मालिक के पानीपत व दिल्ली स्थित मकान में भी आयकर विभाग की टीम पहुंची। दोनों मकानों को टीमों ने 10 घंटे से अधिक समय तक जांच की। यह जांच समाचार लिखे जाने तक जारी था। यहां से भी टीमों ने संबंधित रिकॉर्ड को जब्त किया है। इस बारे में राज ग्रुप की सीईओ शैलीन स्मिथ से बात करने का प्रयास किया गया। उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया।