फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Income of Panipat depot increasing continuously from Shamli, Haridwar route

शामली, हरिद्वार रूट से लगातार बढ़ रही पानीपत डिपो की आय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Income of Panipat depot increasing continuously from Shamli, Haridwar route
Income of Panipat depot increasing continuously from Shamli, Haridwar route - फोटो : Panipat
पानीपत। शामली, हरिद्वार रूट से पानीपत डिपो की आय काफी बढ़ी है। इस रूट पर बसों का संचालन बढ़ाने का प्रयास काफी पहले से किया जा रहा है। अब इस रूट पर 30 बसें चलाई जा रही है। अब परिवहन निगम यहां और भी बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने अपनी आय बढ़ाने के लिए अवैध रूप से चलने वाली प्राइवेट बसों व निजी वाहनों पर भी नकेल कसी है। 11 बसों को इंपाउंड भी किया गया है। इससे रोडवेज की आय काफी बढ़ी है। पानीपत से एक रोडवेज बस दो से तीन चक्कर लगा रही है। इससे हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को भी काफी राहत मिली है। पिछले तीन माह में पानीपत रोडवेज सबसे अधिक आय करने में दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर भी बढ़ेगा बसों का संचालन
यूपी रूट के बाद अब फिर दिल्ली और चंडीगढ़ रूट पर बसों का संचालन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। पानीपत से दिल्ली के लिए रोजाना 20 से 25 बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं इन बसों के अब चक्कर बढ़ाने की तैयारी की जा रही है ताकि हर 15 से 20 मिनट पर यात्रियों के दिल्ली के लिए बस मिले और उन्हें घंटों तक बस डिपो पर इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को अच्छी सुविधा देना ही लक्ष्य : कुलदीप
पानीपत डिपो से अन्य रूट पर आने जाने वाले यात्रियों को अच्छी सुविधा देना ही हमारा लक्ष्य है। जिसके लिए हमारी टीम धरातल पर अच्छा काम कर रही है। शामली रूट पर बसों की संख्या में और इजाफा करने के बाद दिल्ली के लिए भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
- कुलदीप जांगड़ा, जीएम पानीपत डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed