Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Inauguration of the 39th NEP Orientation Programme at IB College

Panipat News: आईबी कॉलेज में 39वें एनईपी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the 39th NEP Orientation Programme at IB College
-आठ दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण में शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति
विज्ञापन

-डिजिटल तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की दी जाएगी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर के सहयोग से 39वें आठ दिवसीय एनईपी ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में केंद्र की निदेशक प्रो. प्रीति जैन ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारतीय उच्च शिक्षा को समावेशी, गुणवत्तापूर्ण और बहुविषयक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। केंद्र के उपनिदेशक डॉ. नीरज बटिश ने शिक्षकों को बदलती शैक्षणिक नीतियों और तकनीकी नवाचारों से जुड़ने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन


प्रथम सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के प्रो. प्रमोद कुमार ने रोल ऑफ आईसीटी विषय पर व्याख्यान देते हुए एनईपी के पांच प्रमुख स्तंभों और शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की भूमिका पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार की डॉ. अनुपमा सांगवान ने विभिन्न आईटी टूल्स की उपयोगिता समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. हिमांशी ने बताया कि आठ दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण में प्रतिदिन विभिन्न अकादमिक सत्र होंगे। इसमें शिक्षकों को भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराया जाएगा।
24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed