फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Inauguration of Shrimad Bhagwat Katha with Kalash Yatra

Panipat News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Shrimad Bhagwat Katha with Kalash Yatra
पानीपत। पानीपत के तहसील कैंप स्थित मेलाराम पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इसके शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मुख्यातिथि भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी (महिला मोर्चा) मालती अरोड़ा रही। उन्होंने कलश यात्रा में भाग लिया तथा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर ईश कृपा प्राप्त की। कथावाचक पूरन चंद महाराज व देवी राधा किशोरी ने कथावाचन किया। मालती अरोड़ा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मानव जीवन का कल्याण सुनिश्चित हो जाता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 18 से 25 फरवरी तक होगा। आयोजकों ने समारोह में पहुंचने पर पूर्व मीडिया प्रभारी को फूलमालाएं पहनाकर तथा श्रीमद्भागवत की प्रति भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंकज पाखीजा, अशोक गुंबर, मोना शर्मा, महक दीवान, ममता भास्कर, कमल गंभीर, गीता गाबा, अलका चोपड़ा, मंजू सैनी व अंजलि शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed