फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In two months, the bar association boycotted the work indefinitely after the criminal report was filed on three including the female lawyer

दो माह में महिला वकील समेत तीन पर आपराधिक रिपोर्ट दर्ज होने पर बार एसोसिएशन ने किया अनिश्चित काल के लिए वर्क सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
In two months, the bar association boycotted the work indefinitely after the criminal report was filed on three including the female lawyer
पानीपत। बार एसोसिएशन के वकीलों ने सोमवार को आपातकालीन बैठक की और अनिश्चितकाल के लिए कार्य बहिष्कार कर दिया। इसका कारण दो माह में महिला वकील समेत तीन पर आपराधिक रिपोर्ट दर्ज होना है। बार एसोसिएशन ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मंगलवार शाम तक पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया तो बुधवार को पंजाब एंड हरियाणा की बार मिलकर कार्य बहिष्कार करेंगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दूहन ने कहा कि पुलिस ने महिला वकील सुनीता कश्यप, रामदास त्यागी और सचिन मलिक पर द्वेष की भावना रखते हुए संगीन अपराधों के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। इन मुकदमों में छेड़छाड़, अपहरण समेत अन्य मामले शामिल हैं। मीटिंग में पुलिस के समाज एवं वकीलों के प्रति रवैये को लेकर भी चर्चा की गई। सभी बातों को सुनने के बाद बार ने नाराजगी जाहिर करने के लिए अनिश्चितकाल समय तक कायर्ष् बहिष्कार का एलान किया। बार एसोसिएशन की मीटिंग में कड़ा फैसला यह भी लिया गया कि कार्य बहिष्कार का उल्लंघन करने वाले वकीलों पर कड़ी कार्रवाई होगी, जिसमें पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। साथ ही एक माह के लिए उसका वकालत का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन

वकील सुनीता कश्यप बताती हैं कि उनके एक क्लाइंट के घर चोरी हुई थी। इस संबंध में वह सेक्टर 13-17 थाना गई थी। आरोप है कि वहां थाना प्रभारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद वह महिला थाने पहुंची, जहां एक पुलिसकर्मी और एक महिला ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। उसने काफी प्रयास किया, लेकिन अंदर नहीं जाने दिया गया। सुबह उसी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई के संबंध में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है, उन पर लगाए गए आरोप झूठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील रामदास त्यागी ने बताया कि चांदनीबाग थाना पुलिस ने उन पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि उसका इसमें कोई रोल नहीं है। एक महिला ने अपने पति टिंकू के खिलाफ चांदनीबाग में मारपीट करने की शिकायत दी थी। वह टिंकू के साथ थाने में गया था। महिला का आरोप है कि टिंकू बच्चे को बाथरूम कराने के बाद उठाकर ले गया, टिंकू के साथ वह और दो अन्य भी साथ है। उस पर रंजिशन रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि वह निर्दोष है।
इसके अलावा सचिन मलिक पर प्रॉपर्टी विवाद में शहर थाना में रिपोर्ट दर्ज है। उनका कहना कि उनका प्रापर्टी में कोई लेना-देना ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed