{"_id":"6aef2266f61a2188a30701d5","slug":"in-the-tug-of-war-sumans-team-finished-first-and-sunitas-team-second-parmeet-took-the-top-spot-in-the-1600-meter-race-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167266-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रस्साकशी में सुमन की टीम प्रथम व सुनीता की टीम रही द्वितीय, 1600 मीटर दौड़ में परमीत अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रस्साकशी में सुमन की टीम प्रथम व सुनीता की टीम रही द्वितीय, 1600 मीटर दौड़ में परमीत अव्वल
विज्ञापन
पलड़ी गांव में रस्साकसी प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करती महिलाएं। संवाद
-दिवाली पर पलड़ी गांव में युवा स्पोर्ट्स क्लब ने आयोजित कराई खेल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। पलड़ी गांव स्थित खेल मैदान में दिवाली पर शनिवार को युवा स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता क्लब के प्रधान डॉ. सतबीर सिंह सहरावत ने की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से क्लब निरंतर प्रयासरत है। रस्साकशी में सुमन की टीम प्रथम व सुनीता की टीम रही द्वितीय रही। 1600 मीटर दौड़ में परमीत अव्वल रहे।
डॉ. सतबीर सिंह सहरावत ने विशेष रूप से महिला खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं और बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की जरूरत है। महिलाओं की खेलकूद में भागीदारी से न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि वे समाज के सामने सशक्तिकरण की मिसाल भी पेश करती हैं।
कोच अनिल सहरावत ने प्रतियोगिताओं के परिणाम साझा करते हुए बताया कि महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में मोनिका पत्नी जितेंद्र प्रथम व सफीता पत्नी परवीन द्वितीय रहीं। रस्साकशी मुकाबले में सुमन पत्नी पोरश की टीम ने पहला और सुनीता पत्नी कर्मबीर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग के लॉन्ग जंप में अंश प्रथम व परमीत द्वितीय रहे। अंडर-15 की 800 मीटर दौड़ में अनुज प्रथम, अमन द्वितीय व अंश तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-16 की 1600 मीटर दौड़ में अंश ने पहला, संगीत ने दूसरा व तुषार ने तीसरा स्थान पाया। वहीं, 1600 मीटर ओपन दौड़ में परमीत प्रथम, अमन पुत्र रोहताश द्वितीय और अमन पुत्र महाबीर तृतीय रहे। इस अवसर पर मास्टर सुखदेव, मास्टर पोरश, अत्तर सिंह और अमित सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
5, 6