{"_id":"6332100e1b095f4596233849","slug":"in-the-matter-of-demolition-of-factory-and-warehouse-a-committee-formed-in-the-mahapanchayat-from-the-sp-panipat-news-knl1224919124","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी और गोदाम ध्वस्त करने के मामले में एसपी से मिली महापंचायत में गठित हुई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी और गोदाम ध्वस्त करने के मामले में एसपी से मिली महापंचायत में गठित हुई कमेटी
विज्ञापन
पानीपत। एसपी से मिलने जाते हुए गठीत की गई कमेटी के सदस्य।
- फोटो : Panipat
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव के पास प्रशासन द्वारा चार फैक्टरी और गोदाम ध्वस्त करने के मामले में महापंचायत में गठित कमेटी ने सोमवार को एसपी शशांक कुमार से मुलाकात की। जहां उन्होंने ध्वस्त की गई प्रॉपर्टी और आगामी प्रॉपर्टी पर मिले नोटिस के दस्तावेज दिखाए। एसपी के कहने के बाद कमेटी ने प्रॉपर्टी के दस्तावेजों को सिक्योरिटी ब्रांच में जमा करा दिया, जिनकी अब जांच की जाएगी।
उग्राखेड़ी के पूर्व सरपंच बिंटू मलिक ने बताया कि वह सोमवार को प्रधान राजकुमार, पूर्व सरपंच ओमकार, देव मलिक, महिंद्र सिंह समेत अन्य के साथ एसपी से मिलने गए थे। वहां कमेटी के सदस्यों ने कहा कि एसपी साहब आप खुद दस्तावेज देख लो। इनमें मनोज का कहीं नाम नहीं है। हमारे साथ गलत हुआ है। वहीं एसपी ने उन्हें कहा कि कार्रवाई डीटीपी की तरफ से हुई है। उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के कहने पर पुलिस फोर्स मुहैया कराई थी। उन्होंने प्रॉपर्टी के दस्तावेजों को सिक्योरिटी ब्रांच में प्रमोद वर्मा के पास जमा कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि वह दस्तावेजों की जांच कराएंगे।
28 सितंबर को निगम अधिकारियों को मिलेंगे
नगर निगम की ओर से संयब बाबा के डेरे और उसके भतीजे विकास की प्रॉपर्टी के दो नोटिस भेजे हैं। तीनों प्रॉपर्टी के लिए 28 सितंबर तक का उन्हें समय दिया गया है। संजय बाबा ने कहा कि उन्होंने अपने सभी दस्तावेज निकलवा लिए हैं। हाईकोर्ट से रिलीज हुई डेरे की जमीन के दस्तावेज भी उनके पास है। सभी दस्तावेजों को लेकर वह निगम अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
जो बेकसूर हैं, उन पर कार्रवाई हो रही है : बिंटू
उग्राखेड़ी के पूर्व सरपंच बिंटू मलिक ने कहा कि हरियाणा पुलिस की तरफ से नशा तस्करों पर कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन पानीपत में नशा तस्करों को छोड़ दिया जा रहा है। पुलिस विभाग के ही हेड कांस्टेबल आशीष कुमार ने दबिश देकर नशा तस्करों को पकड़ा था, लेकिन पुलिस विभाग के ही कर्मचारियों ने उन्हें छुड़वाकर भगा दिया। वहीं अब दूसरी तरफ प्रशासन ने अपराधी की प्रॉपर्टी का हवाला देकर बेकसूर दो भाइयों की प्रॉपर्टी तोड़ दी।
पानीपत में चल रहीं अवैध फैक्टरियां, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं : राम रत्न
उग्राखेड़ी निवासी राम रत्न ने आरोप लगाया कि पानीपत में प्रशासन की सह पर सैकड़ों फैक्टरियां अवैध ढंग से चल रही हैं। प्रशासन उन पर कार्रवाई नहीं करता। 90 प्रतिशत फैक्टरियों के पास पूरे मानक नहीं हैं। इसके बावजूद किसी भी फैक्टरी पर कार्रवाई नहीं हुई।