{"_id":"68dad02dc772138a81067adc","slug":"in-the-last-days-of-navratri-the-department-collected-12-samples-of-food-items-panipat-news-c-244-1-pnp1007-144685-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नवरात्र के अंतिम दिनों में विभाग ने खाद्य पदार्थ के लिए 12 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नवरात्र के अंतिम दिनों में विभाग ने खाद्य पदार्थ के लिए 12 नमूने
Tue, 30 Sep 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। खाद्य सुरक्षा विभाग आखिरकार नवरात्र समाप्त होने से पहले खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के लिए आगे आया। विभाग ने खाद्य पदार्थों के ऑनलाइन ऑडर देने वाली एजेंसी ब्लिंकिट से 12 नमूने लिए हैं। इनकी रिपोर्ट 14 दिन में आएगी। अब विभाग दिवाली पर भी मिठाई बेचने वालों पर नजर रखेगा और जरूरत पड़ने पर नमूने लिए जाएंगे।
विभाग नवरात्र शुरू होने से पहले नमूने लेने के दावे कर रहा था लेकिन नवरात्र समाप्त होने से पहले आखिरकार विभाग की ओर से कार्रवाई की गई और खाद्य पदार्थों के नमने लिए गए। रविवार को विभाग ने ब्लिंकिट से 12 सैंपल नवरात्र में खाए जाने वाले सामक-कुट्टू के आटे, पेठा, चिप्स, लच्छा, साबूदाना आदि के लिए और सोमवार को जांच के लिए भेजे हैं। नमूनों की रिपोर्ट आगामी 14 दिन में आएगी। सितंबर की शुरुआत में 13 नमूनों की रिपोर्ट एक-दो दिन में आने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्रवाई विभाग ने शुरू कर दी है।
विभाग की ओर से नमूने लिए जाने का काम शुरू हो गया है। अब आगामी त्योहारों को देखते हुए नमूने लेने की कार्रवाई को तेज गति से किया जाएगा। दिवाली पर मिठाई विक्रेताओं पर विभाग निगरानी रखेगा।
विज्ञापन
- डॉ. बिरेंद्र यादव, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी