फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In the KBC lottery, cheating of 71 thousand by cheating the reward of 25 lakh rupees came out

केबीसी लॉटरी में इनाम के 25 लाख रुपये निकले का झांसा देकर 71 हजार की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
In the KBC lottery, cheating of 71 thousand by cheating the reward of 25 lakh rupees came out
खटीक बस्ती की एक महिला के खाते से दो ठगों ने 71 हजार रुपये निकाल लिए। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने केबीसी लॉटरी में इनाम के 25 लाख रुपये निकलने का झांसा दिया और डाउन पेमेंट फीस भरवाने के नाम पर चार बार में कुल 71 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। उसने 25 लाख रुपये मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। किशनपुरा चौकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खटीक बस्ती निवासी विनिता पत्नी विजय कुमार ने बताया कि वह सोनीपत में अमेजॉन कंपनी काम करती है। वह गत 22 मार्च को अपने घर पर थी। इसी बीच एक फोन आया। फोनकर्ता ने अपना नाम आकाश शर्मा बताया। आरोपी ने कहा कि वह कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहा है और उनका लक्की ड्रा में मोबाइल नंबर निकला है। इस पर उनकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। उसे विश्वास नहीं हुआ, आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए दस्तावेज भेजे। इसी बीच दूसरे आरोपी प्रताप राणा का फोन आया और जिसने कहा 25 लाख रुपये लेने से पहले डाउन पेमेंट फीस देनी होगी। आरोपियों ने पहले 25, फिर 20, 16 हजार रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन उसके बावजूद भी आरोपियों ने रुपये ट्रांसफर नहीं किए। आरोपी ने गत 24 मार्च सुबह दोबारा फोन किया और 10 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। वह आरोपियों को अब तक 71 हजार रुपये ट्रांसफर कर चुकी है और आरोपी के अब भी कॉल आ रहे है।
विज्ञापन

पीड़िता विनिता ने बताया कि घर में मां व छोटी बहन है। पिता की गत सालों पहले मौत हो चुकी है। घर खर्च का जिम्मा उसी पर है। अमेजॉन में नौकरी करके वह परिवार का खर्च निकाल रही है। ठगों पर विश्वास होने के बाद मां ने अपने सारे गहने गिरवी रखकर दिए और ठगों की मांग पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनिता ने बताया कि 25 लाख रुपये का नाम सुनते ही उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उसने युवकों का कहा कि वह मजाक कर रहे है, वह ठग है। उसने अपनी मां को फोन पकड़ा दिया। आरोपियों ने मां को कहा कि माता रानी की कसम, भगवान की कसम हम ठग नहीं है। उन्होंने एक चैक की फोटो, लॉटरी जीतकर केबीसी का धन्यवाद करने वालों की वीडियो और केबीसी सेट पर बैठकर महिला के मोबाइल नंबर को अनाउंस करते हुए की एक वीडियो भेजी। जिसके बाद उन्हें विश्वास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed