फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In the first phase of the census, Panipat Municipal Corporation was first, while Sonipat was last.

Panipat News: जनगणना के प्रथम चरण में पानीपत निगम प्रथम, सोनीपत सबसे पीछे

Wed, 20 May 2026 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 20 May 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
In the first phase of the census, Panipat Municipal Corporation was first, while Sonipat was last.
पानीपत। जनगणना के प्रथम चरण में पानीपत नगर निगम प्रदेश के सभी निकाय में आगे है। सोनीपत नगर निगम इसमें सबसे पीछे हैं। पानीपत नगर निगम में मकानों को सूचीबद्ध करने का कार्य 99.8 प्रतिशत कर लिया गया है। बाकी कार्य भी जल्द ही पूरा करने का दावा है। सोनीपत का सबसे कम 59.6 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जनगणना-2027 के प्रथम चरण का कार्य एक मई को शुरू किया था। इसमें मकानों को सूचीबद्ध करने के साथ परिवारों की गणना की जानी है। जिले में 2522 ब्लॉक जनगणना के लिए बनाए गए हैं। 26 ब्लॉक में प्रगणक मकानाें की सूची एप पर अपलोड नहीं कर पाए हैं। इनको ऑनलाइन में करने में कुछ तकनीकी परेशानी आ रही है। तकनीकी टीम इनको एप चलाने की जानकारी दे रही है। पिछले दो दिन में इसमें भी कुछ सुधार आया है।
विज्ञापन

लोग नहीं दे रहे सही जानकारी
प्रगणक को लोगों की आधी अधूरी जानकारी के चलते परेशानी आ रही है। लोगों के घरों और बाहर गाड़ी और मोटरसाइकिल खड़ी हैं। वे इसे पड़ोसी या रिश्तेदार की बता रहे हैं। प्रगणक को कई बार तो दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़ता है। गत सप्ताह अंसल स्थित बीपीएल फ्लैट की गणना के समय एक व्यक्ति ने एक प्रगणक के साथ दुर्व्यवहार कर दिया था। जिला समन्वयक बृजमोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। इसके बाद व्यक्ति को अपनी गलती का अहसास हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


किस निकाय में कितने प्रतिशत


निकाय प्रतिशत

पानीपत 98.8

करनाल 98.7
यमुनानगर 96.8
हिसार 94.7
अंबाला 91.4
मानेसर 87.5
पंचकूला 87.4
रोहतक 87.2
फरीदाबा 87.0
गुरुग्राम 71.3
सोनीपत 59.6
---------------------

वर्जन :
शहरी क्षेत्र में जनगणना के प्रथम चरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। लोगों को जनगणना में अपना सहयोग देना चाहिए।
धर्मेंद्र शर्मा, चार्ज ऑफिसरी, जनगणना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article