फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In the Chaupal program, villagers raised the problems of drinking water, cleanliness, health and development works.

Panipat News: चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पेयजल, सफाई, स्वास्थ्य और विकास कार्यों की समस्या उठाई

Sat, 06 Jun 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 06 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
In the Chaupal program, villagers raised the problems of drinking water, cleanliness, health and development works.
अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
अहर (इसराना)। अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को इसराना खंड के अहर गांव स्थित वाल्मीकि चौपाल में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सफाई, पेयजल, जल निकासी, स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस चौपाल में समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरकार और प्रशासन की ओर से जिला परिषद सदस्य सुदेश आर्य के पति सुरेंद्र आर्य, पंचायत समिति इसराना के चेयरमैन हरपाल मलिक और सीएचसी अहर के प्रभारी डॉ. प्यारेलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुरेंद्र आर्य ने कहा कि जिला परिषद द्वारा गांवों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अहर गांव में करीब दो करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत को जल्द ही पानी का टैंकर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे जरूरत के अनुसार पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी। इसके साथ ही गांव में बेंच भी लगवाई जाएंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की मांग के अनुसार अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत समिति चेयरमैन हरपाल मलिक ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सरकार की प्राथमिक प्राथमिकताएं हैं। युवाओं को स्थायी रोजगार देने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति द्वारा प्रत्येक गांव में फॉगिंग कराई जाएगी और बड़े गांवों में एक-एक फॉगिंग मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएचसी प्रभारी डॉ. प्यारेलाल ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। सीएचसी में सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जमीन की चहारदीवारी बनाई जाएगी।



स्वास्थ्य जांच शिविर में 20 ग्रामीणों की जांच



चौपाल कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें 20 ग्रामीणों के रक्त की जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। एमपीएचडब्ल्यू बिजेंद्र कुमार ने कहा कि बारिश के मौसम में डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा सप्ताह में एक दिन ‘सूखा दिवस’ जरूर मनाएं।



एलटी रीना ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को कोख में मारने की बजाय उनको जन्म लेने का अधिकार देना चाहिए। बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। ग्रामीण लिंग जांच कराने पर गुप्त शिकायत कर सकते हैं। विभाग ऐसे लोगों को नकद इनाम देकर सम्मानित करता है।

नर्सिंग ऑफिसर अंजली ने सर्वाइकल कैंसर और बीपी के बारे में जागरूक किया। कहा कि बीपी और शुगर के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए नियमित जांच और संतुलित आहार जरूरी है।
गांव के मुख्य तालाब के पास कूड़ा पड़ा रहता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के प्लाट को कूड़ा डंपिंग प्वाइंट बना लिया है। बारिश के दिनों में यहां से निकाल पाना मुश्किल हो जाता है। -मेवा सिंह

गांव में पेयजल आपूर्ति की बड़ी समस्या है। घरों की टंकी में मोटर से भी पानी नहीं चढ़ पाता है। समस्या के समाधान के लिए एसडीओ और एक्सईएन तक मुलाकात की पर नतीजा सिफर रहा। -राजकुमार
गांव में नहरी पानी लोहारी माइनर से आता है। सिंचाई विभाग इसकी आज तक सफाई नहीं करा सका है। गांव में पानी का टीडीएस 2500 तक है। माइनर को गांव के दूसरे किनारे तक बनाकर पानी पहुंचाया जाएं। -सतपाल
तालाब के घाट का निर्माण कार्य एक साल में बड़ी मुश्किल से हो पाया है। तीन गली उखाड़कर छोड़ दी गई। इनमें से एक गली की स्थिति ठीक थी। गांव में पानी निकासी के लिए तीन इंच की नाली बनाई हैं। अब पानी आने पर नाली ओवरफ्लो हो जाती हैं। -गुलाब
गांव के चारों तरफ नाले जाम पड़े हैं। इनकी सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं है। बारिश में समस्या ज्यादा गंभीर हो जाएगी। गांव में लड़कियाें के स्कूल में आना-जाना तक बंद हो जाएगा। -गोरधन, प्रधान-श्रीराम जन कल्याण समिति

गांव में पहले कूड़ा उठाने के लिए घर-घर ट्राली आती थी। पिछले साल से ट्राली नहीं आ रही है। ऐसे में ग्रामीण खाली प्लाट और सड़क किनारे कूड़ा डालने को मजबूर हैं। पंचायत विभाग का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। बारिश के दिनों में समस्या गंभीर हो जाती है। -जयपाल सिंह

अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। संवाद

अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। संवाद- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ

अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। संवाद

अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। संवाद- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ

अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। संवाद

अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। संवाद- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ

अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। संवाद

अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। संवाद- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ

अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। संवाद

अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। संवाद- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ

अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। संवाद

अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। संवाद- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed