फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In the case of murder after raping a six-year-old innocent, the police presented the challan in five days

पानीपत: छह साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच दिन में पेश किया चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
In the case of murder after raping a six-year-old innocent, the police presented the challan in five days
पानीपत। चांदनीबाग थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच दिन में न्यायालय में चालान पेश कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि पुलिस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लेकर गई है। मामले में पांच दिन के दौरान ही शनिवार को न्यायालय में चालान पेश कर दिया गया है। पुलिस की तरफ से न्यायलय में चालान पेश करने से पहले मामले में ठोस सबूत एकत्रित कर लिए गए हैं। सामान्य अस्पताल में बोर्ड द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद मुंह और गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ है। एसपी ने कहा कि चिह्नित अपराध की सूची में शामिल कर आरोपी को फांसी की सजा दिलवाने के लिए न्यायाधीश से गुजारिश की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने तीनों सीआईए और चांदनी बाग व सेक्टर-29 पुलिस के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया था। मौके पर गठित पांचों टीमों को जल्द से जल्द आरोपी की पहचान व धरपकड़ के लिए निर्देश दिए थे। पुलिस ने आसपास फैक्टरियों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज को खंगालते हुए दरिंदे ईश्वर को फुटेज के आधार पर कुछ ही घंटों में सेक्टर 25 में जिम खाना क्लब के पास से काबू करने में कामयाबी हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना चांदनी बाग में मासूम बच्ची के पिता ने शिकायत देकर बताया था कि सोमवार 15 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे छह वर्षीय बेटी व चार वर्षीय बेटा पास के पार्क में खेलने के लिए गए थे। कुछ देर बाद बेटे ने कमरे पर आकर बताया कि एक अज्ञात युवक बिस्कुट दिलाने के बहाने पार्क के पास से बहन को अपने साथ ले गया। यह सब सुनकर परिवार के सभी लोगों ने बच्ची की तलाश की तो सेक्टर 25 में गंदा नाला के पास झाड़ियों में बच्ची का शव नग्न अवस्था मिला। पुलिस ने तुरंत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाकर शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed